Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 09, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla Tourism: अगले वीकेंड से लौटेगी पहाड़ों पर रौनक, पांच दिन की छुट्टियों का पैकेज तैयार; कारोबारियों के खिले चेहरे

    Updated: Fri, 09 Aug 2024 03:59 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश की राजधानी में अगले सप्‍ताह से रौनक लौटने वाली है। लॉन्‍ग वीकेंड पर सैलानी पहाड़ों पर जाने का प्‍लान कर रहे हैं। होटल कारोबारियों के चेह ...और पढ़ें

    सैलानियों से गुलजार होंगी शिमला की वादियां (फाइल फोटो)
    सैलानियों से गुलजार होंगी शिमला की वादियां (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. दो छुट्टियां लेकर बनेगा 5 दिन का पैकेज
    2. देश-विदेश के सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद
    3. पर्यटन कारोबारी को मिलेगा बेहतर कारोबार

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Tourism: राजधानी शिमला में अगले सप्ताह सैलानियों से गुलजार होने की उम्मीद है। अगले सप्ताह पांच दिन का छुट्टियों का पैकेज बन रहा है। शुक्रवार व शनिवार की छुट्टी ले लेता है।

    इस बार इन छुट्टियों पर पड़ोसी राज्य व देश विदेश से बहुत ज्यादा सैलानियों के पहुंचने की उम्मीद है। यदि अगले सप्ताह मौसम ठीक रहता है तो उम्मीद है कि एक बार पर्यटन कारोबार और ज्यादा अच्छे से चलेगा।

    पांच दिन का छुट्टियों का पैकेज

    इस बार 15 अगस्त गुरुवार को आ रहा है। लोगों को शुक्रवार व शनिवार का अवकाश लेना पड़ेगा। 19 अगस्त को रक्षा बंधन है। इसको लेकर सरकारी अवकाश होता है। यदि कोई शुक्रवार व शनिवार की छुट्टी ले लेता है तो उसको पांच दिन का छुट्टियों का पैकेज मिलेगा।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: खुशखबरी! सुक्‍खू सरकार ने हिमाचल के खिलाड़ियों की बढ़ाई डाइट मनी, दो साल इंतजार के बाद हुई बढ़ोतरी

    फिर शुरू होगा पर्यटन कारोबार

    बरसात शुरू होने के बाद से कम ही सैलानी घूमने के लिए पहुंच रहें थे, लेकिन अब उम्मीद है कि यदि मौसम साफ रहता है तो ज्यादा सैलानी घूमने को पहुंच सकते है। इसके कारण फिर से पर्यटन कारोबार शुरू हो जाएगा। अभी होटलों में 15 से 20 प्रतिशत तक ही आक्यूपेंसी है , लेकिन इस बार पांच दिन की छुट्टियों में 50 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Cabinet Meeting: आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी हुई सुक्‍खू सरकार, नौकरी का खोला पिटारा; 1000 पद भरने की मंजूरी