विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather 25th September: हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट, 3 दिन इन जिलों में कड़े तेवर दिखाएगा मौसम

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Fri, 25 Sep 2026 07:02 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में आगामी 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सिरमौर के लिए ऑरेंज अलर्ट शामिल है।

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 26 से 28 सितंबर तक भारी बारिश का अलर्ट जारी।

  2. सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट।

  3. राज्य को अब तक 3219 करोड़ से अधिक का नुकसान।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान धूप और बादलों के बीच दिन के तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट आई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 26 से 28 सितंबर के बीच प्रदेश में मौसम के तेवर बेहद उग्र होने वाले हैं। 26 सितंबर को राज्य के कुछ एक स्थानों पर आंधी के साथ भारी वर्षा जबकि 27 सितंबर को सिरमौर में भारी से बहुत भारी वर्षा का आरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि मंडी, शिमला, सोलन और किन्नौर में 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है।

28 तक बारिश

28 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी वर्षा का सिलसिला जारी रहेगा। 25 सितंबर को राज्य में केवल कुछ एक स्थानों हल्की वर्षा की संभावना है। हालांकि अधिकतर स्थानों पर धूप के खिले रहने का अनुमान है। 

तापमान में गिरावट दर्ज

प्रदेश में बीते चौबीस घंटों के दौरान दिन के तापमान में सोलन में 2.2, धर्मशाला, शिमला और भुंतर में 2 डिग्री की गिरावट आई है। जबकि मंडी में 2.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34.4 डिग्री, मंडी में 32.4, बिलासपुर 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे कम तापमान कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान 4.7 डिग्री और ताबो में 5.3 डिग्री दर्ज किया गया, जिससे जनजातीय क्षेत्रों में ठंडक बढ़ गई है। प्रदेश में 42 सड़कें बभी भी बंद हैं, जिन्हें खोलने के प्रयास किए ज रहे हैं। 

3219 करोड़ का नुकसान

प्रदेश में 30 जून से 24 सितंबर भूस्खलन से 18, डूबने से 17, गिरने से 56 लागों की मौत हुई है।  राज्य को अब तक कुल 3219 करोड़ से अधिक का नुकसान हुआ है। प्रदेश में 100 पक्के और 43 कच्चे मकान पूरी तरह ध्वस्त हुए हैं।

यह भी पढ़ें: कांगड़ा घाटी रेलवे: ब्रॉडगेज करने की आवाज के बीच नैरागेज ट्रैक पर भी सन्नाटा, कब तक धीरज धरे धूलि धूसरित धरोहर?