विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Himachal Weather: हिमाचल में फिर से बारिश और बर्फबारी की संभावना, करवाचौथ पर बादलों में छिप सकता है चांद

By Yadvinder Sharma Edited By: Rajesh Sharma
Published: Tue, 27 Oct 2026 06:45 AM (IST)Updated: Tue, 27 Oct 2026 11:01 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में 29 और 30 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना है, जबकि करवाचौथ पर भी बादल छाए रह सकते हैं।

हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

हिमाचल प्रदेश में फिर से बारिश और बर्फबारी के आसार हैं।

HighLights

  1. 29-30 अक्टूबर को हिमाचल में बारिश-बर्फबारी की संभावना।

  2. करवाचौथ पर भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं।

  3. केलंग और कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में फिर से वर्षा और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। करवाचौथ पर भी आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की ओर से जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 27 और 28 को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। जबकि 29 और 30 अक्टूबर को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में एक दो स्थानों पर हिमपात व वर्षा जबकि निचले क्षेत्रों में भी एक दो स्थानों पर वर्षा की संभावना जताई गई है।

धूप खिलने से दिन के तापमान में 3.7 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। रात के तापमान में पहाडों पर वृद्धि तो मैदानों में गिरावट दर्ज की गई है। सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट से 10.1, सोलन में 0.4 डिग्री की गिरावट से 9.2 डिग्री दर्ज किया गया है। जो शिमला में न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री की वृद्धि के साथ 10.8 डिग्री दर्ज किया गया जो सुंदरनगर और सोलन से अधिक रहा।

केलंग का तापमान माइनस में

केलंग में न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। इसके बावजूद -0.4 डिग्री दर्ज किया गया। कुकुमसेरी में न्यूनतम तापमान में 1.4 डिग्री की गिरावट के कारण सबसे कम -2.5 डिग्री दर्ज किया गया। ऊना में न्यूनतम तापमान में 3.2, मंडी में 3.1, बरठीं में  2.9 डिग्री की गिरावट आई है।

धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज

प्रदेश में धूप के खिलने से अधिकतम तापमान में सबसे अधिक चंबा में 3.7 डिग्र्री, शिमला में 2.7, कल्पा में 2, मनाली में 2.1, केलंग और कुफरी में 1.3 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 0.4 डिग्री की गिरावट के साथ 31 डिग्री दर्ज किया गया है। 

कहां कितना तापमान

  • स्थान    न्यूनतम    अधिकतम
  • शिमला    10.8    21.4
  • सुन्दरनगर    10.1    29.4
  • भुंतर    7.7    28.3
  • कल्पा    2.8    18.1    
  • धर्मशाला    13.4    26.0
  • कांगड़ा    11.2    28.3
  • ऊना    12.8    31.0
  • नाहन    12.9    25.1
  • केलंग    -0.4    13.7
  • सोलन    9.2    25.8

यह भी पढ़ें: दिवाली और करवाचौथ के लिए सजे मिट्टी के उत्पाद, मंडी में 25 साल का युवा भी बढ़ा रहा परंपरा को आगे 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।