Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather News: मौसम ने बदली करवट, वादियों में बूंदाबांदी के आसार; जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा तापमान

    Updated: Sun, 24 Mar 2024 07:35 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बूंदाबांदी के आसार बताए हैं। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शिमला का अधिकतम ...और पढ़ें

    मौसम ने बदली करवट, वादियों में बूंदाबांदी के आसार
    मौसम ने बदली करवट, वादियों में बूंदाबांदी के आसार

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने फिर करवट ली है। इस बार जमकर हुई बर्फबारी के बाद वादियों की चमक बढ़ा दी। पर्यटन कारोबार पर इसका खासा असर दिखाई दिया। हिमपात को देखने आए सैलानियों ने वादियों में खूब मस्‍ती की। अब मौसम ने एक दम से करवट बदली है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश में अधिकतर स्‍थानों पर मौसम साफ रहने का अनुमान है।

    ऊपरी हिमाचल में बूंदाबांदी के आसार

    वहीं ऊपरी हिमाचल के कुछ स्‍थानों पर बूंदाबांदी के आसार बने हुए हैं। मौसम साफ रहने से तापमान में भी वृद्धि होगी। विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक शिमला का अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्‍यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

    दिन में खिली रहेगी धूप

    नीचे इलाकों की बात करें तो मौसम में बदलाव देखा गया है। दिन में तेज धूप निकलने से गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि सुबह और शाम के समय अभी भी तोड़ी ठंडक महसूस की जा रही है। लोगों ने गर्मी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं उत्‍तर भारत में तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। दिन में लोगों को जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।

    यह भी पढ़ें: Weather Update: पहाड़ों पर बर्फबारी ने मैदानी इलाकों में बढ़ाई ठंड, कश्मीर-हिमाचल में अलर्ट; UP-दिल्ली समेत इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

    आने वाले दिनों में तापमान में होगी वृद्धि 

    वहीं रात के समय भी दिन जैसा ही हाल है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में और ज्‍यादा वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं पहाड़ी इलाकों पर हल्‍की बारिश के आसार बने हुए हैं। इससे तापमान में गिरावट आएगी।

    खबरें और भी