Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: मौसम के बदले रंग, पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान गिरा; जानिए आज कहां होगी बारिश

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Mon, 16 Oct 2023 07:37 AM (GMT+05:30)

    हिमाचल प्रदेश में मौसम के रंग बदल गए हैं। वहीं हिमपात की वजह से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज के मौसम की बात करें तो किन्नौर को छोड़कर बाकी के जि ...और पढ़ें

    मौसम के बदले रंग, पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान गिरा
    मौसम के बदले रंग, पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान गिरा

    ऑनलाइन डेस्‍क, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मौसम ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई है। वहीं हिमपात की वजह से निचले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। आज के मौसम की बात करें तो किन्नौर को छोड़कर बाकी के जिलों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान गिरेगा और ठंड बढ़ेगी।

    यह रहेगा तापमान

    तापमान की बात करें तो आज शिमला में अधिकतम 20 और न्‍यूनतम 10 रहने के पूर्वानुमान लगाए जा रहे हैं। वहीं 17 अक्‍टूबर को अधिकतम 22 और न्‍यूनतम 10 रहने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। साथ ही ऊना का अधिकतम तापमान 30 और न्‍यूनतम 12 रहने के आसार बने हुए हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: मौसम ने ली करवट! मूसलाधार बारिश के साथ पहाड़ों में हिमपात, साच पास भी हुआ बंद; पढ़ें अपडेट

    इन इलाकों में हुई हिमपात

    जिला के पांगी क्षेत्र के निचले इलाकों में वर्षा व ऊंचाई वाले क्षेत्रों चसकभटोरी, चसक मुर्छ, सून, उदीन हिल्लु टवान, हुडान ,हुडान, कुमार, परमार, परमार भटोरी, सुराल, सुराल भटोरी, प्रेग्राम सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमपात होने से पांगी घाटी शीतलहर की चपेट में आ गई है। वहीं बर्फबारी के कारण साचपास दर्रा भी यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है।

    बारिश और हिमपात से हो जाता है जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

    वहीं रविवार सुबह जिला कुल्लू के निचले इलाकों में झमाझम बारिश हुई और यहां के प्रमुख दर्रे जलोड़ी पास सहित अन्य ऊंची पहाड़ियों पर हिमपात हुआ है, जिस कारण तापमान में एक बार फिर से गिरावट आने से शीतलहर दौड़ गई है। अब सर्दी में राष्ट्रीय राजमार्ग औट-लुहरी-सैंज में सफर करने वालों के लिए दिक्कत पेश आती है। हिमपात एनएच प्राधिकरण की मुश्किलें भी बढ़ा देता है। वर्षा व हिमपात से क्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो जाता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Snowfall in Kullu: हिमपात का दौर शुरू, निचले इलाकों में बढ़ी ठंड; जलोड़ी दर्रा बन रहा लोगों की परेशानी की वजह

    राजधानी में सुबह ही छाया अंधेरा

    राजधानी शिमला में सोमवार की सुबह मौसम में करवट ली। सुबह नौ बजे के बाद सुबह ही अंधेरा छा गया। तेज हवा के साथ बारिश और अंधड़ शुरू हो गया। इस कारण तापमान में एकदम से गिरावट आ गई। शनिवार तक शहर के पर्यटन स्थलों में दिन के समय लोग टी शर्ट व कमीज में घूम रहे थे। वे सोमवार को गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। छाते से लोग बारिश से बचा रहे थे।

    गर्म कपड़ों में लिपटे लोग शहर में आए

    वहीं ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे लोग शहर में आ रहे थे। ऑफिस आ रहे सरकारी कर्मचारियों से लेकर कारोबारी और आम व्यक्ति को बारिश से जूझते हुए कार्यालय पहुंचना पड़ रहा है। शहर के बाजार और सब को रोजाना रोजाना ट्रैफिक की काफी समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं बाजार से लेकर सड़कों में सन्नाटा पसरा रहा। मौसम विभाग की माने तो आने वाले एक-दो दिनों तक अभी मौसम में कोई बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। मौसम में फिलहाल और ठंडक आ सकती है।