Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में फिर बढ़ी ठिठुरन, आज कई जगहों पर गिरेगा बर्फ; 23 फरवरी तक रहेगी बारिश की संभावना

    Updated: Mon, 17 Feb 2025 07:42 AM (IST)

    Himachal Snowfall हिमाचल प्रदेश में रविवार को रोहतांग शिंकुला और बारालाचा सहित अन्य चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई। इससे तापमान में 2 से 4.5 डिग्री सेल ...और पढ़ें

    रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में रविवार को हल्का हिमपात हुआ।
    रोहतांग, शिंकुला व बारालाचा में रविवार को हल्का हिमपात हुआ।

    HighLights

    1. हिमाचल में बर्फबारी से ठिठुरन बढ़ी
    2. बर्फबारी से तापमान में गिरावट
    3. 23 तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में रोहतांग, शिंकुला आर बारालाचा सहित अन्य चोटियों पर रविवार को हल्का हिमपात हुआ। बाकी स्थानों पर दिनभर बादल छाए रहे। इस कारण दोबारा से ठंड बढ़ गई है। अधिकतम तापमान में दो से 4.5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में आज हिमपात की संभावना

    मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार, सोमवार को प्रदेश के ऊंचाई वाले एक-दो स्थानों पर हिमपात की संभावना है। 23 फरवरी तक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके कारण अधिकतर स्थानों पर हिमपात और वर्षा की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी में बादलों की आवाजाही से बदलेगा मौसम, 21 फरवरी से चढ़ेगा पारा; यहां जानें आज का वेदर अपडेट

    प्रदेश में जनवरी व फरवरी में सामान्य से 77 प्रतिशत तक कम वर्षा दर्ज की गई है। प्रदेश में रविवार को अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट सोलन में 4.5, बिलासपुर, केलंग और नाहन में तीन डिग्री, शिमला व कांगड़ा में 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई।

    अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। ताबो में तापमान -6.8 डिग्री, केलंग में -6.1, कुकुमसेरी में -3.2, कल्पा में -1.6 डिग्री दर्ज किया गया है। आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है।

    खबरें और भी

    हिमपात न होने से डलहौजी में पर्यटन कारोबार मंदा

    बता दें कि पर्यटकों की आमद कम होने से पर्यटन नगरी डलहौजी उदास है। शहर के चौक-चौराहों, बाजारों व आसपास के पर्यटन स्थलों से पर्यटकों की रौनक गायब है। बाजारों में चहल-पहल न होने से पर्यटन कारोबारियों को भी मंदी झेलनी पड़ रही है। जनवरी के पहले सप्ताह तक डलहौजी में पर्यटन कारोबार काफी अच्छा रहा। जनवरी की शुरुआत में डलहौजी के ऊपरी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी के चलते काफी संख्या में पर्यटकों के यहां पहुंचने से पर्यटन कारोबारी काफी खुश थे।

    मगर जनवरी के दूसरे सप्ताह में डलहौजी से पर्यटकों की रौनक एकाएक गायब हो गई। कारण बस एक की डलहौजी के आसपास के पर्यटन स्थलों से बर्फ पिघल चुकी है और बर्फ न होने की वजह से पर्यटक डलहौजी का रुख नहीं कर रहे हैं।

    जिससे होटलों में ऑक्यूपेंसी दर भी 20 से 30 प्रतिशत ही रह गई है। अन्य पर्यटन कारोबारी भी मंदी से जूझ रहे हैं। हालांकि, पर्यटन कारोबारियों ने अभी उम्मीद नहीं छोड़ी है। उम्मीद है कि मौसम मेहरबान होगा और डलहौजी में बर्फबारी होने पर फिर से पर्यटक डलहौजी का रुख करेंगे।

    यह भी पढ़ें- Bihar Weather: बिहार में 24 घंटे में फिर बदलेगा मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; बढ़ेगी लोगों की मुश्किलें