Himachal Weather: हिमाचल के कई जिलों में चली लू; मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट; आंधी-ओलावृष्टि की संभावना
मैदानी इलाकों की गर्मी से राहत पाने के लिए पर्यटक हिमाचल के हिल स्टेशनों का रुख कर रहे हैं। राज्य के कई जिलों में लू चल रही है और कुछ स्थानों पर आंधी- ...और पढ़ें
-1777221044753_m.webp)
शिमला में गर्मी के दौरान रिज मैदान पर टहलते हुए सैलानी। फोटो जागरण
HighLights
मैदानी गर्मी से राहत को हिमाचल में उमड़े पर्यटक।
ऊना, कांगड़ा सहित 5 जिलों में लू की चेतावनी।
28 अप्रैल को आंधी-ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट।
राज्य ब्यूरो, शिमला। मैदानों में गर्मी के तीखे तेवरों से राहत को प्रदेश के पर्यटन स्थल पर्यटकों से गुलजार हैं और गर्मी से राहत पा रहे हैं। इन दिनों जहां देश के मैदानी क्षेत्रों में लू चल रही है ऐसे में पहाडी स्थानों पर गर्मी के तेवरों के बीच मौसम सुहावना बना हुआ है।
रविवार को प्रदेश में ऊना, कांगड़ा, धर्मशाला और कुल्लू में लू चली। सोमवार को भी इन स्थानों के अलावा मंडी और सोलन में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में गर्मी से मंगलवार को राहत मिलने की उम्मीद है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 28 अप्रैल को कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला में कुछ एक स्थानों पर 40 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने व ओलावृष्टि का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। जबकि ऊंची चोटियों पर हिमपात की संभावना जताई गई है।
इन जिलों में 36 डिग्री से अधिक तापमान
प्रदेश के कुल्लू के भुंतर में 2.3 डिग्री दिन के तापमान में वृद्धि के साथ अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री दर्ज किया गया जो 17 अप्रैल 2023 को दर्ज 35.5 डिग्री के बाद के अप्रैल माह का अधिकतम तापमान है।
खबरें और भी
प्रदेश में कांगड़ा, धर्मशाला में अप्रैल माह में 2022 के बाद अधिक तापमान दर्ज किया जा रहा है। रविवार को भी प्रदेश मैदानी क्षेत्रों के साथ पहाड़ी क्षेत्रों में भी गर्मी के तेवर कडे रहे।
प्रदेश में चार स्थानों ऊना, कांगड़ा, मंडी, सुंदरनगर में 36 डिग्री से अधिक तापमान दर्ज किया गया है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर करीब एक डिग्री की गिरावट आई है। हालांकि प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आई है।
अधिकतम तापमान सामान्य से दो से सात डिग्री अधिक
प्रदेश में इन दिनों पड़ रही गर्मी के कारण अधिकतम तापमान दो से सात डिग्री अधिक दर्ज किए जा रहे हैं। कांगड़ा में सामान्य से 7 डिग्री अधिक, ऊना व भुंतर में सामान्य से पांच डिग्री अधिक, धर्मशाला में 4.2 डिग्री अधिक जबकि शिमला में सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 18.0 27.2
- सुंदरनगर 16.1 36.8
- भुंतर 12.5 34.9
- कल्पा 7.4 22.0
- धर्मशाला 18.0 34.1
- कांगड़ा 17.8 36.6
- ऊना 19.0 41.8
- नाहन 18.7 35.0
- केलंग 2.5 14.6
- सोलन 15.0 33.2