Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मंडी, धूप खिलने के बावजूद लुढ़का पारा; जानिए कैसा रहेगा इस हफ्ते का मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Tue, 21 Nov 2023 06:30 AM (IST)

    सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है और सर्दियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इन दोनों ...और पढ़ें

    शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मंडी। (फाइल फोटो)
    शिमला से ज्यादा ठंडी हुई मंडी। (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मंडी में इन दिनों सुबह और शाम के साथ दिन में भी शिमला से ज्यादा ठंड पड़ रही है। प्रदेश में धूप के खिले रहने के बावजूद मंडी में अधिकतम तापमान में 8.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जबकि शिमला का अधिकतम तापमान 18.8 और सुंदरनगर का 25.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य स्थानों पर एक से दो डिग्री तक का अधिकतम तापमान में अंतर आया है।

    अधिकतम तापमान में वृद्धि का अनुमान

    शिमला का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री जबकि मंडी में 7.7 डिग्री दर्ज किया गया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि, एक दो स्थानों पर बादल छा सकते हैं। मौसम में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। धूप के लगातार खिले रहने से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने का अनुमान है।

    न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट 

    सोमवार को दिन की शुरुआत के लिए धूप के साथ हुई है। न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। सुबह और शाम की ठंड बढ़ गई है और सर्दियों ने अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है। इन दोनों शिमला की अपेक्षा ऊना, मंडी, सुंदरनगर और सोलन में रात को ज्यादा सर्दी दर्ज की जा रही है न्यूनतम तापमान शिमला की अपेक्षा इन स्थानों पर करीब 1 से 2 डिग्री तक कम दर्ज किया जा रहा है।

    आज मौसम रहेगा साफ

    सर्दियों के दस्तक देने और बीते दिनों प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी के बाद पर्यटकों की संख्या अब बढ़ने लगी है। वहीं, मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में मंगलवार को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ेंः India squad: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय टीम घोषित, सूर्यकुमार संभालेंगे कमान; संजू सैमसन को नहीं मिली जगह