Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी: इस दिन होगी बारिश, तीन दिन बर्फबारी होने से और बढ़ेगी ठंड; पढ़ें मौसम का पूरा अपडेट

    Updated: Sun, 07 Jan 2024 08:35 AM (IST)

    Himachal Weather हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। धूप के खिलने के बावजूद ठंड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के सात स्थानों पर तापमान जमावबिंदु स ...और पढ़ें

    हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी: इस दिन होगी बारिश, तीन दिन बर्फबारी होने से और बढ़ेगी ठंड
    हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी: इस दिन होगी बारिश, तीन दिन बर्फबारी होने से और बढ़ेगी ठंड

    HighLights

    1. हिमाचल में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी
    2. तीन दिन बारि और बर्फबारी की संभावना
    3. सूरज ढलते ही पड़ती है हाड़ कंपा देने वाली ठंड

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण पारा और गिर गया है।

    ठंड के तेवर कड़े हो गए हैं और इन दिनों पहाड़ों के साथ मैदानी क्षेत्रों में हाड़ कंपाने वाली ठंड (Cold Wave in Himachal) पड़ रही है। न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में लगातार गिरावट जारी है। घनी धुंध के कारण यातायात सेवाएं और आम लोग प्रभवित हैं।

    तीन दिन तक बारिश-बर्फबारी के आसार

    धूप के खिलने के बावजूद ठंड लगातार बढ़ रही है। प्रदेश के सात स्थानों पर तापमान जमावबिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। पानी के साथ तरल पदार्थ जम रहे हैं। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 9, 10 व 11 जनवरी को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बर्फबारी (Snowfall in Himachal ) व नीचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना जताई गई है।

    आगामी दो दिनों के लिए प्रदेश के छह जिलों मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। धुंध के कारण यातायात सेवाओं के प्रभावित होने की आशंका जताई गई है। बा

    सूरज ढलते ही पड़ती है हाड़ कंपा देने वाली ठंड

    प्रदेश में शीतलहर चल रही है। दिन में धूप खिलने से कुछ राहत मिल रही है, लेकिन सूरज ढलते ही हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। हालांकि, तब तक सूरज धुंध की चादर ओढ़कर ही निकलेगा।

    खबरें और भी

    प्रदेश में न्यूनतम के साथ अधिकतम तापमान में गिरावट जारी है। सात स्थानों पर तापमान जमाव बिंदु से नीचे दर्ज किया जा रहा है। वहीं, प्रदेश में करीब तीन माह से सूखे के कारण किसानों-बागवानों की परेशानी बढ़ गई है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: पर्यटकों को मिलेगा Snowfall का मजा, हिमाचल में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार; जानें मौसम का हाल

    हिमाचल में आज कैसा रहेगा मौसम

    हिमाचल प्रदेश में अधिकतर स्थानों पर मौसम के साफ रहने का अनुमान है। प्रदेश के छह जिलों में धुंध का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पहाड़ों पर बर्फबारी का दौर जारी रहेगा जिससे मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Weather: ऊंची चोटियों पर बर्फबारी से लुढ़का तापमान, आज दिन में छाए रहेंगे बादल; जानिए मौसम का पूरा अपडेट