Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Himachal Weather: हिमाचल में धूप से मिली राहत, 17 अप्रैल से फिर सक्रिय होगा पश्चिमी विक्षोभ; जानें मौसम का हाल

    Updated: Mon, 13 Apr 2026 07:47 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने से दिन के तापमान में 2 से 8 डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे ठंड से राहत मिली। ...और पढ़ें

    Himachal Weather: शिमला के रिज मैदान में सैलानियों की भीड़। फोटो जागरण

    Himachal Weather: शिमला के रिज मैदान में सैलानियों की भीड़। फोटो जागरण

    HighLights

    1. धूप खिलने से हिमाचल के तापमान में 2-8 डिग्री वृद्धि।

    2. 17 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ फिर होगा सक्रिय।

    3. ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना।

    राज्य ब्यूरो, जागरण
    शिमला : हिमाचल प्रदेश में रविवार को धूप निकलने से दिन के तापमान में दो से आठ डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश में 17 अप्रैल से फिर एक बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान लगाया ह। जिसका ज्यादा प्रभाव 19 और 20 अप्रैल को होने की संभावना जताई गई है। इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर वर्षा का अनुमान है। हालांकि तक तब मौसम के साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान तापमान में वृद्धि होगी। अप्रैल माह में इस बार रिकार्ड ठंड दर्ज की गई और बेमौसमी वर्षा, आंधी और ओलावृष्टि के कारण कृषि और बागवानी को बहुत अधिक नुकसान हुआ है।
    प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि भुंतर में 8.5, मंडी में तीन जबकि बाकी स्थानों पर दो डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में वृद्धि के बावजूद अभी भी सामान्य से तीन से सात डिग्री कम दर्ज किया गया है। चंबा में सामान्य से 7.2 डिग्री कम जबकि मंडी में तीन डिग्री की वृद्धि के बावजूद सामान्य से 4.9 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 31.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। प्रदेश में लगातार वर्षा व हिमपात के कारण केलंग व कुकुमसेरी में तापमान फिर माइनस में है। न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया है।

    बाक्स
    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 9.5 20.5
    सुंदरनगर 11.5 28.5
    भुंतर 7.7 26.5
    कल्पा 0.6 16.8
    धर्मशाला 11.2 26.0
    कांगड़ा 13.6 24.9
    ऊना 12.0 31.2
    नाहन 11.9 26.4
    केलंग -0.9 10.8
    सोलन 8.5 25.0

    यादवेन्द्र शर्मा