Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: कड़ाके की ठंड की चपेट में हिमाचल, जमने लगा पाइप लाइनों का पानी; तीन दिन का येलो अलर्ट जारी

    Updated: Fri, 05 Jan 2024 07:59 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड से नाले और पानी की पाइप लाइनें जमने लगी हैं। पेयजल पाइपों में पानी जमने से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही। मौ ...और पढ़ें

    कड़ाके की ठंड की चपेट में हिमाचल, जमने लगा पाइप लाइनों का पानी (फाइल फोटो)
    कड़ाके की ठंड की चपेट में हिमाचल, जमने लगा पाइप लाइनों का पानी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. आज मौसम के साफ रहने का अनुमान।
    2. पेयजल पाइपों में पानी जमने से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही।
    3. तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: शिमला सहित प्रदेश के कई स्थानों पर वीरवार को बादलों और हल्की धूप के साथ दिन की शुरूआत हुई। दोपहर बाद बादल छंट गए। इसके बावजूद अधिकतम व न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान में डलहौजी में सबसे अधिक 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में नाले जमने लगे हैं।

    धुंध के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित

    मौसम विभाग के मुताबिक आज मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि निचले हिमाचल के छह जिलों में धुंध के कारण यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। तापमान की बात करें तो शिमला में अधिकतम 15 और न्‍यूनतम 04 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। तापमान में गिरावट आने से प्रदेश में ठिठुरन बढ़ गई है। लोग सुबह और शाम के समय अपने-अपने घरों में पैक होने लगे हैं।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में पड़ रही हाड़ कंपा देने वाली ठंड, 6 जनवरी तक सताएगी ठंड; जानिए किस जिले में कितना गिरा पारा

    पाइपों में पानी जमने से लोगों को नहीं मिल रहा पानी

    पेयजल पाइपों में पानी जमने से लोगों को पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही। मौसम विभाग के अनुसार नौ जनवरी से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इससे ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। इसका प्रभाव चार दिन तक रहेगा। प्रदेश के छह जिलों मंडी, कांगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घनी धुंध को लेकर तीन दिन के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

    यह भी पढ़ें: बर्फबारी की बजाए धुएं से ढके पहाड़, अपर शिमला में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं; मौसम का किसानों पर पड़ रहा असर

    खबरें और भी