Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: तापमान में आई गिरावट, आज साफ रहेगा मौसम; आने वाले दिनों में शुरू होगा बारिश-बर्फबारी का दौर

    By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 07:54 AM (IST)

    Himachal Weather हिमाचल प्रदेश के तापमान में गिरावट आई है। आज मौसम साफ रहेने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। हालांकि रातें सर्द ही रहेंगी। तापमान की बात कर ...और पढ़ें

    तापमान में आई गिरावट, आज साफ रहेगा मौसम
    तापमान में आई गिरावट, आज साफ रहेगा मौसम

    HighLights

    1. मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
    2. ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए भी देखा गया।
    3. 29 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है जिसके चलते बारिश-बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होगा।

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी होने से मौसम में ठंड का एहसास हो गया है। आज प्रदेश के अधिकांश हिस्‍सों में मौसम साफ रहेगा। इससे दिन के समय तापमान में वृद्धि होने का अनुमान लगाया जा रहा है। हालांकि रातें सर्द ही रहेंगी।

    तापमान की बात करें तो शिमला में अधिकतम तापमान 23 और न्‍यूनतम 10 रहने के आसार बने हुए हैं। वहीं ऊना में अधिकतम 31 और न्‍यूनतम 13 रहेगा। साथ ही कांगड़ा में अधिकतम 27 और न्‍यूनतम 10 रहने की संभावना है।

    तापमान में भी की गई गिरावट

    बता दें मौसम में आए बदलाव के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। मौसम में बदलाव से लोगों को अक्टूबर के महीने में दिसंबर और जनवरी की ठंड का एहसास होने लगा है। ठंड से बचने के लिए लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेते हुए भी देखा गया। प्रदेश के उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में कई जगह तापमान जमाव बिंदु पास पहुंच गया है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: सोलन-मंडी की रातें शिमला से ज्यादा ठंडी, बारिश से तापमान में गिरावट; अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा मौसम

    बारिश-बर्फबारी का दौर फिर होगा शुरू

    मौसम विभाग के प्रदेश में कई जगह पर बारिश का पूर्वानुमान जारी किया गया है जबकि पहाड़ों पर हल्का हिमपात हो सकता है। 29 अक्टूबर को पश्चिमी विक्षोभ फिर सक्रिय हो रहा है जिसके चलते बारिश-बर्फबारी का दौर फिर से शुरू होगा। इससे तापमान में गिरावट आने से ठंड बढ़ जाएगी।

    खबरें और भी

    लोग गले संबंधी संक्रमण का कर रहे सामना

    राज्य मुख्यालय के तहत आने वाले समूचे क्षेत्र में सड़कों, घरों की छतों पर पोलन गिरने से हर जगह पीला पदार्थ फैल गया है। देवदार के वक्षों से पोलन छड़ने के कारण लोगों को गले संबंधी संक्रमण बढ़ रहा है। ऐसे में आइजीएमसी के चिकित्सकों की ओर से विशेषकर विभिन्न बीमारियों से पीड़ित लोगों को मास्क लगाकर चलने की सलाह दी है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: सुबह-शाम की ठंड ने पकड़ा जोर, दिन में धूप तो शाम को चली हवाएं, मौसम विभाग ने जताया ये अनुमान