Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है हिमपात, सात नवंबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Thu, 02 Nov 2023 08:22 AM (IST)

    प्रदेश के रोहतांग दर्रे सहित अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हुई है। मौसम विभाग ने संभावना ...और पढ़ें

    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है हिमपात। फाइल फोटो
    ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है हिमपात। फाइल फोटो

    HighLights

    1. ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हो सकती है हिमपात
    2. सात नवंबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना
    3. सभी स्थानों पर आसमान में बादल रहेंगे छाए

    राज्य ब्यूरो, शिमला। (Himachal Weather Update) प्रदेश के रोहतांग दर्रे सहित अन्य अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक तापमान में वृद्धि हुई है। जनजातीय क्षेत्रों में पहले न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे चल रहा था।

    पिछले एक-दो दिन से तापमान में वृद्धि होने से तेजी से बढ़ रही ठंड में ठहराव आया है। मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि अगले दो दिन के दौरान अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में वर्षा या हिमपात हो सकता है। सात नवंबर को पूरे प्रदेश में हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    यह भी पढ़ें: Himachal Disaster: 450 की मौत, 13000 करोड़ का नुकसान... हिमाचल को पटरी पर लाने में जुटी सरकार; केंद्र को भेजे प्रस्ताव

    सभी स्थानों पर आसमान में बादल रहेंगे छाए

    मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ की अधिक सक्रियता न होने के कारण कोई विशेष प्रभाव पड़ने की उम्मीद कम है। प्रदेश के सभी स्थानों पर आसमान में बादल छाए रहने के कारण न्यूनतम और अधिकतम तापमान गिरेगा।

    सात नवंबर को कई स्थानों पर वर्षा होने की संभावना 

    एक-दो दिन के बाद राज्य में मौसम साफ रहने से धूप खिलेगी और तापमान में सुधार होगा। रोहतांग दर्रे सहित अन्य स्थानों पर तापमान में न्यूनतम बढ़ोतरी देखी जा रही है। सात नवंबर को राज्य के अधिकांश स्थानों पर वर्षा होने की संभावना जताई जा रही है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal News: खुशखबरी! अब हिमाचल घूमना हुआ आसान, सुक्खू सरकार ने स्पेशल रोड टैक्स में दी ये राहत; नोटिफिकेशन जारी