Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में जाता मानसून करेगा बारिश की बौछार, कई स्थानों पर झमाझम बरसेंगे बदरा; सुहावना होगा मौसम

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 23 Sep 2023 09:27 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी। इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वि ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।
    हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर बारिश की संभावना है।

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी।
    2. जाते मानसून से प्रदेश के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
    3. कई स्थानों पर आंधी चलने की भी संभावना है।
    4. मानसून के जाने के बाद मौसम धीरे-धीरे साफ हो जाएगा।

    शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Update: हिमाचल प्रदेश में सितंबर महीने के अंत तक मानसून की विदाई हो जाएगी। इस दौरान कई जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।

    मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में कुछ स्थानों पर आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उच्च और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया है।

    तीन से चार दिन बाद होगी मानसून की विदाई

    इसी कड़ी में मौसम विभाग ने हिमाचल के कई स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। जानकारी के मुताबिक, प्रदेश के ऊंचे हिस्सों में से 3 से 4 दिन बाद मानसून की विदाई होगी। पूरे हिमाचल प्रदेश में से मानसून की विदाई होने में आठ से दस दिन लगेंगे। शुक्रवार को ऊना में 27 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई। प्रदेश के सभी स्थानों पर अधिकतम तापमान में लगभग एक से दो डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है।

    एक-दो स्थानों पर हुई बारिश

    शनिवार को सुबह से ही प्रदेश में कई सथानों पर बादल छाए हैं और एक दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई है। हिमाचल में आने वाले दिनों में बारिश से राहत की उम्मीद है।

    मौसम विभाग की माने तो अगले 5 से 7 दिनों में मौसम साफ रहेगा लंबे समय से लोगों को जो धूप का इंतजार था वह अब पूरा हो सकता है। पिछले काफी दिनों से राजधानी शिमला में दिन भर धुंध छाई रहती थी।

    यह भी पढ़ें- Himachal में सेटेलाइट से होगा कचरे का निपटारा, 70 से ज्यादा हॉटस्पॉट की हुई पहचान; जानिए क्या है पूरा प्लान

    465 लोगों की हुई मौत

    बता दें कि हिमाचल में इस बार बारिश से काफी नुकसान हुआ है। अब तक नुकसान का आकलन 8667.38 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 465 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 146 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।

    खबरें और भी

    मानसून के दौरान 2634 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 11105 मकानों को नुकसान हुआ है। 320 दुकानों के साथ 5949 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2119.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal Letter Bomb Case: विधानसभा में गूंजा मामला तो सख्त हुए CM सुक्खू, बोले- दोषी बख्शे नहीं जाएंगे