Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: हसीन वादियों में जाने से पहले पढ़ लें मौसम का मिजाज, मौसम विभाग ने जारी की ये चेतावनी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 09:14 AM (GMT+05:30)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। कभी बारिश तो कभी मौसम साफ नजर आ रहा है। आज कई स्थानों में आज भी हल् ...और पढ़ें

    हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर आज भी बारिश की संभावना।
    हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर आज भी बारिश की संभावना।

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों पर आज भी बारिश की संभावना है।
    2. 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक शुष्क रहेगा मौसम
    3. बारिश होने से मौसम में आई ठंडक

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में लगातार मौसम के मिजाज में बदलाव हो रहा है। कभी बारिश तो कभी मौसम साफ नजर आ रहा है।

    वहीं, एक बार फिर से हिमाचल प्रदेश में बारिश ने दस्तक दी है। बीते दिन प्रदेश के मैदानी और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे मौसम में बदलाव हुआ।

    आज भी बारिश की संभावना

    मौसम विभाग के पुर्वानुमान के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में आज भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। प्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है।

    ऊंचे और निचले पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, 11 अक्टूबर से लेकर 13 अक्टूबर तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। 14 और 15 अक्टूबर को फिर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

    बारिश होने से मौसम में आई ठंडक

    राजधानी शिमला में सोमवार की रात को बारिश हुई जिससे मौसम में ठंडक आ गई। बारिश होने से तापमान में काफी गिरावट आई है और अंदर से कई जगह पेड़ों की टहनियों टूटने और अन्य छोटे-मोटे नुकसान की आशंका भी जताई जा रही है।

    मौसम विभाग की माने तो आने वाले 3 से 4 दिनों में आसमान पर बादल छाए रहेंगे और तापमान में गिरावट आएगी। सोमवार की रात को लगभग 2:00 बजे के बाद बारिश शुरू हुई और सुबह 5:00 बजे तक बारिश होती रही। इस दौरान तेज हवा का दौर भी चल रहा है। 

    यह भी पढ़ें-   Himachal News: Crypto Currency Scam मामला, आज आरोपियों को शिमला कोर्ट में पेश करेगी पुलिस


    शुष्क मौसम से मिली राहत

    राजधाी शिमला में पिछले कि दिनों से मौसम के शुष्क होने के कारण वायरल और खांसी जुकाम के मामले बढ़ रहे थे। अब बारिश होने के बाद इससे राहत मिलने की उम्मीद है।

    यह भी पढ़ें-  Himachal Weather: गिरगिट की तरह रंग बदल रहा मौसम, तापमान में आ रहे उतार-चढ़ाव; विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट