Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: आपदा प्रभावित राज्य में कुदरत का कहर जारी, बारिश से राहत नहीं; 10 जिलों में येलो अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Sat, 19 Aug 2023 08:26 AM (GMT+05:30)

    Himachal Weather Today हिमाचल को प्राकृतिक आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया है। इस संबंध में प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को अधिसूचना भी जारी कर दी। वही ...और पढ़ें

    Himachal Weather Today: प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
    Himachal Weather Today: प्रदेश के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    शिमला,राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Today: कुदरत की मार झेल रहे हिमाचल प्रदेश को आपदा प्रभावित राज्य घोषित कर दिया गया है। वहीं, अभी भी मौसम साफ होने के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। मौसम विभाग की ओर से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में अब तक करोड़ों का नुकसान हो चुका है।

    335 लोगों की हुई मौत

    प्रदेश में बाढ़, भूस्खलन और बादल फटने के कारण अब तक नुकसान का आकलन 8014.61 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 335 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। बीते चौबीस घंटों के दौरान पांच लोगों की मौत दर्ज की गई। मानसून के दौरान 2022 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।

    हर विभाग को पहुंचा करोड़ों का नुकसान

    9615 मकानों को नुकसान हुआ है। 296 दुकानों के साथ 4453 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोकनिर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2656.43 करोड़, जल शक्ति विभाग को 1842.60 करोड़, बिजली बोर्ड को 1707.35 करोड़ का नुकसान हुआ है। मौसम विभाग ने अभी भी वर्षा से राहत न मिलने की संभावना जताई है।

    दस जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

    प्रदेश के दस जिलों में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। शुक्रवार को प्रदेश में सोलन में 11 मिलीमीटर, मंडी में पांच मिलीटर व अन्य स्थानों में इससे भी कम बारिश दर्ज की गई है।

    खबरें और भी

    स्थान:          न्यूनत:        अधिकतम

    शिमला        17.0            23.1

    सुंदरनगर     23.1           32.6

    भुंतर           22.2            33.5

    कल्पा         15.8             21.0

    धर्मशाला      20.2            29.0

    ऊना            24.8           36.8

    नाहन           23.4           29.0

    केलंग          12.1            24.8

    सोलन          20.6            31.0