विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कहीं वर्षा तो कहीं हिमपात, हिमाचल में 21 सितंबर को बारिश का येलो अलर्ट जारी; पढ़ें कैसा रहेगा प्रदेश में मौसम

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Updated: Tue, 19 Sep 2023 09:02 AM (IST)

Himachal Weather Today मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी तीन दिनों तक रहने की आशंका जताई है। 21 सितंबर के लिए भारी वर्षा का येलो अलर्ट जारी ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।
हिमाचल प्रदेश में 21 सितंबर को भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी।

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ का असर आगामी तीन दिनों तक रहने की आशंका जताई है।
  2. हिमाचल प्रदेश के अधिकतर स्थानों पर बादलों के साथ धूप खिलने की संभावना।
  3. प्रदेश में 21 सितंबर को भारी बारिश की संभावना।

शिमला, राज्य ब्यूरो। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश में मौसम में बदलाव का दौर जारी है। मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) का असर आगामी तीन दिनों तक रहने की आशंका जताई है।

21 सितंबर के लिए भारी वर्षा (Heavy Rain) का येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। राजधानी शिमला सहित प्रदेश में अधिकतर स्थानों में धूप और बादलों के साथ दिन की शुरुआत हुई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जताई गई है।

प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात

सोमवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हिमपात (Snowfall) होने और अन्य क्षेत्रों में वर्षा होने के कारण अधिकतम तापमान में तीन से नौ डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। सबसे अधिक गिरावट चंबा में 9.8 डिग्री की दर्ज की गई है।

यह भी पढ़ें- Snowfall In Himachal: हिमाचल प्रदेश में बदला मौसम का मिजाज, बारालाचा पास सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी शुरू

32 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद

मौसम विभाग ने कहा है कि आगामी दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का असर धीरे-धीरे अब काम होगा। प्रदेश में सोमवार को धर्मशाला कांगड़ा सहित शिमला और अन्य क्षेत्रों में 8 से 11 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई। प्रदेश में दो एनएच सहित 32 सड़कें अभी भी यातायात के लिए बंद हैं और इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं।

बारिश की मार झेल रहा प्रदेश

अब तक नुकसान का आकलन 8662.58 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 450 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 145 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2621 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं।

11068 मकानों को नुकसान हुआ है। 319 दुकानों के साथ 5920 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2119.54 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

यह भी पढ़ें- Himachal: जयराम ठाकुर ने CM सुक्खू के दावे को बताया झूठ! कहा- आपदा पीड़ितों को तिरपाल तक नसीब नहीं