यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Himachal Weather Update: तीन हाइवे समेत 170 सड़कें बंद... इस दिन से फिर बदलेंगे मौसम के तेवर, बढ़ेगी मुश्किल
Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अभी भी हालात ठीक नहीं है। मौसम की मार से प्रदेश में अभी भी तीन राष्ट्रीय राजमार्ग और 170 सड़कें बंद हैं। हिम ...और पढ़ें

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: लाहौल-स्पीति का पर्यटन स्थल कोकसर पर्यटकों के लिए बहाल हो गया है। हिमपात के कारण मार्ग बंद होने से करीब तीन माह से पर्यटक कोकसर नहीं पहुंच पा रहे थे। शुक्रवार सुबह पर्यटकों के करीब 200 वाहन मनाली से कोकसर रवाना हुए।
13 अप्रैल से पश्चिमी विक्षोभ हो रहा सक्रिय
हिमाचल में तीन दिन पहले सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर रहने के कारण वर्षा नहीं हुई। हालांकि कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल ने बताया कि 13 अप्रैल को पश्चिमी विक्षोभ बहुत अधिक सक्रिय हो रहा है। इस दौरान भारी वर्षा होने की आशंका है। अभी मौसम साफ रहेगा और तापमान में वृद्धि होगी।
हालांकि, शुक्रवार को अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री, देहरा गोपीपुर का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। ऊना का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री दर्ज किया गया है। प्रदेश में अब भी तीन एनएच सहित 170 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं।
शुक्रवार सुबह पर्यटकों के 200 वाहन कोकसर हुए रवाना
वहीं, हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में वीरवार रात 9.34 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। कांगड़ा, चंबा, लाहौल-स्पीति, मंडी व कुल्लू में झटके महसूस किए गए थे। इनकी तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 5.3 आंकी गई और गहराई 10 किलोमीटर थी। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार भूकंप से चंबा जिला की तहसील पांगी की साच, सेचू, शून (हिलुत्वान) और कुमार (परमार) पंचायतें प्रभावित हुई हैं।
खबरें और भी
हालांकि, जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने शुक्रवार को बताया कि चंबा के उपायुक्त और क्षेत्रीय आयुक्त पांगी से संपर्क कर स्थिति का आकलन किया गया।
शुक्रवार सुबह स्थानीय प्रशासन और कार्यकारी दंडाधिकारी कानूनगो, चिकित्सकों और पुलिस दल को संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया। स्थिति सामान्य है। पंचायतों तक बचाव दल पहुंच गए हैं। मकानों को आंशिक क्षति की जांच कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा रही है और प्रविधानों के अनुसार प्रभावित परिवारों को राहत प्रदान की जाएगी।