Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 04, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: 178 सड़कें अभी भी बंद... यात्रियों के लिए आज से खुलेगा मनाली-लेह मार्ग, आगे कैसा रहेगा मौसम?

    Updated: Thu, 04 Apr 2024 09:14 AM (GMT+05:30)

    Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में बुधवार को मौसम सामान्य रहा। किसी भी स्थान पर वर्षा या हिमपात नहीं हुआ। गरुवार को मनाली-लेह मार्ग खुलने की सं ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना कम नजर आ रही है
    Himachal Weather Update: मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना कम नजर आ रही है

    राज्य ब्यूरो, शिमला।। Himachal Pradesh Weather:  प्रदेश में बीते दिन पूरा दिन मौसम सामान्य रहा, किसी भी स्थान पर वर्षा या हिमपात नहीं हुआ। वीरवार को मनाली-लेह मार्ग खुलने की संभावना है। अगले दो दिनों तक भी मौसम में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना कम नजर आ रही है।

    तापमान बढ़ने की संभावना

    राज्य के अधिकांश स्थानों पर आसमान पर बादल छाए रहे, जिसके चलते ठंडी हवाएं चली। प्रदेश में सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ पहले दिन तो कमजोर रहा, लेकिन मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों के दौरान कई स्थानों पर वर्षा और हिमपात हो सकता है।

    प्रदेश के सात स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री पार पहुंच गया है। जिनमें सुंदरनगर, ऊना, नाहन, कांगड़ा, मंडी, बिलासपुर व चंबा शामिल हैं। ऐसा माना जा रहा है कि प्रदेश के कई अन्य स्थानों पर अधिकतम तापमान में वृद्धि होने की संभावना अधिक है।

    178 सड़कें अभी भी बंद

    इस दौरान ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात, जबकि निचले क्षेत्रों में वर्षा की संभावना है। प्रदेश में तीन एनएच सहित 178 सड़कें यातायात के लिए बंद हैं। वहीं, मनाली-केलंग मार्ग पर सिस्सू के पास सड़क धंस गई है। सड़क में दरार आने से वाहनों की आवाजाही एकतरफा करनी पड़ी है। दोनों ओर पुलिस जवान तैनात हैं। हालात देखकर ही वाहनों को आने-जाने की अनुमति दी जा रही है।

    यह भी पढ़ें- 

    खबरें और भी