Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: होली के बाद मौसम में बदलाव शुरू, शिमला में बढ़ने लगा तापमान तो इन जिलों में ठंड अभी भी बरकरार

    Updated: Tue, 26 Mar 2024 08:01 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल प्रदेश में अब मौसम का मिजाज बदलने लगा है। राजधानी शिमला में भी तापमान में तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। वहीं कांगड़ा ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: होली के बाद मौसम में बदलाव शुरू
    Himachal Weather Update: होली के बाद मौसम में बदलाव शुरू

    डिजिटल डेस्क, शिमला।  (Himachal Weather News) होली के बाद अब मौसम में बदलाव नजर आने लगे हैं। हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में सुबह-शाम की ठंड तो बरकरार है। लेकिन दोपहर में चमकीली धूप लोगों के पसीने छूटा रही है। राजधानी शिमला में मंगलवार की सुबह 17.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं कांगड़ा में सुबह-सुबह की ठंड अभी भी बरकरार है। सुबह यहां तापमान 12.1 दर्ज किया गया। कैलांग में भी सर्दी  बरकरार है। यहां का तापमान सुबह 7.1 दर्ज किया गया है। कुफरी में तापमान 8.5 दर्ज किया गया है।

    दिन में धूप, सुबह सर्दी का एहसास

    पहाड़ी इलाकों में सर्दी अभी भी बनी हुई है। जबकि निचले इलाकों में बदलाव होने शुरू हो गए हैं। यहां तापमान बढ़ने लगा है और गर्मी का एहसास होना शुरू हो गया है। हालांकि सुबह और शाम के ठंड अभी भी बरकरार है।  समय अभी भी थोड़ी ठंडक महसूस की जा रही है। लोगों ने गर्मी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं। वहीं उत्‍तर भारत में तापमान में वृद्धि दर्ज हुई है। दिन में लोगों को जून जैसी गर्मी का एहसास होने लगा है।

    आज बारिश होने की संभावना

    मौसम विभाग के जारी पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार यानी आज मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। वहीं आज के लिए विभाग ने कई जगहों पर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में संभावना है कि सर्दी का सितम एक बार फिर दिखे।  वहीं 28 मार्च के लिए किन्नौर और लाहुल स्पीति को छोड़कर शेष 10 जिलों में आंधी व वर्षा के साथ बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। बता दें पिछले दिनों खराब मौसम और बर्फबारी के चलते सैकड़ों सड़कें जाम हो गई थीं। इस कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को खासी समस्याओं का सामना करना पड़ा।