Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: 504 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 2949 करोड़ का नुकसान; पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड ने दी दस्तक

    By Yadvinder SharmaEdited By: Prince Sharma
    Updated: Wed, 04 Oct 2023 06:45 AM (IST)

    Himachal Weather Update हिमाचल में आगामी पांच दिन तक मौसम की साफ रहने का अनुमान है हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। प्रदेश में अब तक नुकसान ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: 504 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 2949 करोड़ का नुकसान; पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड की दस्तक
    Himachal Weather Update: 504 पहुंचा मौत का आंकड़ा, 2949 करोड़ का नुकसान; पहाड़ों पर बर्फबारी से ठंड की दस्तक

    HighLights

    1. आगामी पांच दिन तक मौसम की साफ रहने का अनुमान है
    2. प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी हुई

    राज्य ब्यूरो, शिमला। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिन तक मौसम की साफ रहने का अनुमान है हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है।

    प्रदेश में मंगलवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई। प्रदेश में अधिकतर स्थानों से मॉनसून वापस लौट गया है और जल्दी पूरे प्रदेश से मानसून वापस लौट जाएगा। शिमला सहित कई स्थानों पर दोपहर में हल्के बादल छाए। सोमवार को प्रदेश की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी और कुछ स्थानों पर वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में करीब एक से पांच डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि सुबह शाम की ठंड अब बढ़ गई है।

    प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 9711.99 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 504 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 147 लोगों की माैत भूस्खलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।

    504 लोगों की हो चुकी मौत

    मानसून के दौरान 2941 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 12302 मकानों को नुकसान हुआ है। 421 दुकानों के साथ 7247 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2949.55 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2419.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1917.89 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: उपमुख्यमंत्री ने लड़कों की अंडर 19 खेलकूद प्रतियोगिता का किया शुभारंभ, कही ये बात

    खबरें और भी