Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: चार दिनों तक बरसेंगे बदरा, चलेगी आंधी; प्रदेश के सात जिलों के लिए अलर्ट जारी

    By Jagran NewsEdited By: Mohammad Sameer
    Updated: Sun, 03 Sep 2023 05:00 AM (IST)

    प्रदेश में तीन एनएच सहित 181 सड़कें यातायात के लिए बंद है। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8663.10 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 397 लोगों की विभिन्न कार ...और पढ़ें

    चार दिनों तक बरसेंगे बदरा, चलेगी आंधी (file photo)
    चार दिनों तक बरसेंगे बदरा, चलेगी आंधी (file photo)

    HighLights

    1. बादलों के छाने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है।
    2. प्रदेश में अभी भी तीन एनएच सहित 181 सड़कें यातायात के लिए बंद है।

    राज्य ब्यूरो, शिमलाः मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार अगले चार दिनों के लिए प्रदेश के सात जिलों में आंधी व मध्यम वर्षा का येलो अलर्ट जारी किया गया है। किन्नौर, लाहुल स्पीति, ऊना, हमीरपुर व बिलासपुर को छोड़ बाकी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

    इस दौरान प्रदेश में कई स्थानों पर मध्यम वर्षा की संभावना जताई गई है। शनिवार को प्रदेश में धर्मशाला में 24.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। शिमला सहित कई स्थानों पर सुबह से बादल छाए रहे। बादलों के छाने और कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के कारण अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट आई है।

    कांग्रेस MLA राजेंद्र राणा ने CM सुक्खू को सात बिंदुओं पर लिखा पत्र, कई मुद्दों पर अपनी ही सरकार को घेरा

    नुकसान का आकलन 8663.10 करोड़ पहुंचा

    प्रदेश में अभी भी तीन एनएच सहित 181 सड़कें यातायात के लिए बंद है। इन्हें खोलने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8663.10 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 397 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है। जिसमें से 143 लोगों की माैत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है।

    मानसून के दौरान 2545 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 10844 मकानों को नुकसान हुआ है। 316 दुकानों के साथ 5637 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है। प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान बढ़कर 2937.34 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2118.97 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है।

    खबरें और भी

    तापमान

    स्थान          न्यूनतम   अधिकतम

    शिमला         17.0      23.2

    सुंदरनगर       23.2     32.4

    भुंतर              22.9     34.0

    कल्पा            12.5      25.8

    धर्मशाला        22.2      28.0

    ऊना              24.0      35.8

    नाहन             23.6       28.7

    केलंग             11.3      26.6

    सोलन             21.0     31.0