विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिमाचल में तेज बारिश के साथ ओले भी बनेंगे मुसीबत, इन पांच जिलों के लोग सावधान; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Published: Tue, 15 Apr 2025 07:34 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में बुधवार से मौसम बदलने (Himachal Weather Update) की संभावना है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। ...और पढ़ें

16 अप्रैल से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (जागरण फाइल फोटो)
16 अप्रैल से होगा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय (जागरण फाइल फोटो)

HighLights

  1. 15 अप्रैल को मौसम के साफ रहने का अनुमान
  2. 18 और 19 अप्रैल को हो सकती है तेज बारिश
  3. पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 अप्रैल तक रहेगा

राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: प्रदेश के लोगों को बुधवार से फिर से गर्मी से राहत मिलने वाली है। इस दिन पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। मौसम विभाग के अनुसार, 18 और 19 अप्रैल को प्रदेशभर में राहत की फुहार बरस सकती है, लेकिन पांच जिलों में भारी वर्षा, आंधी व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है।

इन जिलों में चंबा, कांगड़ा, मंडी, कुल्लू व शिमला शामिल हैं। 15 अप्रैल को मौसम के साफ रहने का अनुमान है। हालांकि एक-दो स्थान पर बादल छा सकते हैं। पश्चिमी विक्षोभ का असर 20 अप्रैल तक रहेगा। सोमवार को दिन की शुरुआत तेज धूप के साथ हुई। दोपहर बाद शिमला सहित कई स्थानों पर बादल छा गए।

कल्पा में रहा सबसे अधिक बढ़ोतरी

कुछ स्थानों पर अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक वृद्धि कल्पा में 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई जहां तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। अप्रैल 2022 में यहां का तापमान 25 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद सबसे अधिक गर्म दिन सोमवार को रहा।

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। न्यूनतम तापमान में सबसे अधिक वृद्धि जुब्बड़हट्टी में 5.2 डिग्री , शिमला में चार डिग्री, जबकि बाकी स्थानों पर दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। सबसे अधिक तापमान ऊना में 36 डिग्री दर्ज किया गया। 10 स्थानों पर अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में फिर लौटी गर्मी, तेज धूप ने बढ़ाया तापमान; आंधी-बारिश को चेतावनी जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।