Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal News: पर्यटकों के लिए अच्छी खबर! आज से लाहौल जा सकेंगे पर्यटक, मार्गों से हटी बर्फ; अभी भी 223 सड़कें बंद

    Updated: Fri, 22 Mar 2024 08:13 AM (GMT+05:30)

    Himachal Weather Update खराब मौसम के चलते हिमाचल प्रदेश में अभी भी हालात बिगड़े हुए हैं। लेकिन लाहौल मार्ग से बर्फ हटाने का काम कर लिया गया है। यहां क ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: हिमाचल में 223 सड़कें अभी भी बंद
    Himachal Weather Update: हिमाचल में 223 सड़कें अभी भी बंद

    HighLights

    1. हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन से मौसम साफ है
    2. सड़क मार्ग खोलने का काम तेजी से किया जा रहा है
    3. हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश में कुछ दिन से मौसम साफ है, इससे सड़कें खोलने के काम में तेजी आई है। लाहुल की अधिकतर सड़कों से बर्फ हटा दी है। लाहुल घाटी शुक्रवार से पर्यटकों के लिए खुलेगी। करीब दो माह बाद पर्यटक लाहुल जा सकेंगे।

    इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी

    इससे अटल टनल रोहतांग व सिस्सू में पर्यटकों की भीड़ बढ़ेगी। अभी मनाली के सोलंगनाला तक ही पर्यटक जा पा रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लाहुल-स्पीति और किन्नौर को छोड़ शेष जिलों में आंधी व बिजली गिरने, जबकि कुल्लू, कांगड़ा, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिला में आंधी के साथ ओलावृष्टि होने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात की संभावना है।

    पश्चिमी विक्षोभा का तीन दिन असर

    मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर तीन दिन तक रहेगा। वीरवार को दिन की शुरुआत खिली धूप से होने के बाद आसमान में बादल छाए रहे। इस कारण अधिकतम तापमान में तीन से छह डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आई है।

    सबसे अधिक गिरावट सिरमौर जिला के धौलाकुआं में 5.6, बिलासपुर के बरठीं में 4.5 शिमला, कांगड़ा व मंडी में करीब तीन डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। तीन एनएच समेत 225 सड़कें बंद हैं।

    यह भी पढ़ें- Dharamshala News: शालिनी अग्निहोत्री को SC से बड़ी राहत, बनी रहेंगी कांगड़ा की SP; तीन हफ्ते बाद फिर होगी सुनवाई

    खबरें और भी