विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Weather Update: हिमाचल में अगले पांच दिनों तक साफ रहेगा मौसम, एक-दो स्थानों पर हो सकती है वर्षा

By Jagran NewsEdited By: Paras Pandey
Published: Mon, 25 Sep 2023 06:45 AM (GMT+05:30)

शिमला मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिन तक मौसम की साफ ...और पढ़ें

हिमाचल में मायूस हुआ है मानसून जिसके बाद मौसम विभाग ने बताया कब खिलेगी धूप (फाइल फोटो)
हिमाचल में मायूस हुआ है मानसून जिसके बाद मौसम विभाग ने बताया कब खिलेगी धूप (फाइल फोटो)

शिमला,राज्य ब्यूरो। शिमला मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश में आगामी पांच दिन तक मौसम की साफ रहने का अनुमान है हालांकि एक-दो स्थानों पर वर्षा हो सकती है। प्रदेश में रविवार को दिन की शुरुआत खिली धूप के साथ हुई और शिमला सहित कई सथानों पर दोपहर में हल्के बादल छाए। अधिकतम तापमान में करीब एक डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि सुबह शाम की ठंड अब बढ़ गई है। 

प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट एक से तीन डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। मासम विभाग के अनुसार मानसून के 25 सितंबर के बाद वापिस लौटने की संभावना है।प्रदेश में अब तक नुकसान का आकलन 8667.38 करोड़ पहुंच गया है। अभी तक 465 लोगों की विभिन्न कारणों से मौत हो चुकी है।

जिसमें से 146 लोगों की मौत भूसखलन, बाढ़ और बादल फटने के कारण हुई है। मानसून के दौरान 2634 मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो चुके हैं। 11105 मकानों को नुकसान हुआ है। 320 दुकानों के साथ 5949 गौशालाओं को नुकसान पहुंचा है।

प्रदेश में अब तक हुए नुकसान में लोक निर्माण विभाग का नुकसान 2941.54 करोड़, जल शक्ति विभाग को 2119.10 करोड़, बिजली बोर्ड को 1740.16 करोड़ का नुकसान हुआ है। बाक्स स्थान,न्यूनतम,अधिकतम शिमला,15.1,22.0 सुंदरनगर,18.3,30.2 भुंतर,16.9,28.5 कल्पा,9.0,22.0 धर्मशाला,18.2,27.5 ऊना,19.6,32.0 नाहन,20.3,27.2 केलंग,7.2,18.8 सोलन,15.5,27.3   

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।