Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Update: शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार, आज कैसा रहेगा राजधानी में मौसम

    Updated: Thu, 16 May 2024 09:25 AM (IST)

    Himachal Pradesh Weather Update हिमाचल प्रदेश में मौसम बदलने लगा है। जहां कुछ समय पहले बारिश के कारण मौसम अनुकूल बना हुआ था। वहीं अब गर्मी प्रदेश में ...और पढ़ें

    Himachal Weather Update: शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार
    Himachal Weather Update: शिमला में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा बुधवार

    HighLights

    1. हिमाचल में बुधवार सीजन का सबसे गर्म दिन रहा
    2. शिमला में 27 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया
    3. बिलासपुर का तापमान 40 डिग्री पहुंच चुका है

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Update: प्रदेश में बुधवार को अधिकतम तापमान इस सीजन में सबसे अधिक दर्ज किया गया। शिमला का तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो अभी तक का सबसे अधिक तापमान रहा।

    मैदानी क्षेत्र धूप से तप रहे हैं और कई जगह लू चलने की स्थिति पैदा हो गई है। मैदानी क्षेत्रों में दिन के समय लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है।

    बुधवार को शिमला में दिनभर तेज धूप खिली रही। प्रदेश के मैदानी क्षेत्र में वीरवार को भी लोगों को अधिकतम तापमान बढ़ने से गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मौसम साफ रहेगा।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: कंगना रनौत की बढ़ेंगी मुश्किलें! कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए प्रचार करेंगे ये दल

    ऊना से आगे निकला नेरी का अधिकतम तापमान 

    हमीरपुर के नेरी का अधिकतम तापमान बुधवार को सबसे ज्यादा 42 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्डकिया गया। यह इस साल का अब तक का सबसे ज्यादा तापमान रिकॉर्ड हुआ है। ऊना का तापमान 41 डिग्री के पार पहुंच गया है, जबकि बिलासपुर का तापमान भी 40 डिग्री पहुंच चुका है।

    बुधवार को चंबा का अधिकतम तापमान 36.7, धर्मशाला का 32.9, कांगड़ा का 36.7, भुंतर का 34.4, सैंज का 30.7, हमीरपुर का 35.3, मंडी का 36.6, बरठीं का 37.9, सुंदरनगर का 36.9, बिलासपुर का 40.2, शिमला का 27.5, सोलन का 33.5, कसौली का 30.6 व धौलाकुआं का 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी के कारण आग की घटनाएं बढ़ने लगी हैं। बुधवार को ऊना व मंडी में विभिन्न जगह पर आग लगने के मामले सामने आए।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: शिक्षकों के तबादले रोकने के लिए क्या उपाय किए? डायेरक्टर ने साधी चुप्पी, अब हाई कोर्ट ने लिया ये एक्शन