Himachal Weather: हिमाचल में तेजी से बदला मौसम, तीन डिग्री तक गिरा तापमान; ऊंचे क्षेत्रों में हिमपात व वर्षा की संभावना
हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। कल्पा और केलंग में सामान्य से अधिक तापमान दर्ज हुआ। ...और पढ़ें
-1772814149929_m.webp)
Himachal Weather: हिमाचल में हिमपात व वर्षा की संभावना। फाइल फोटो
HighLights
धूप के बावजूद हिमाचल में दिन का तापमान तीन डिग्री गिरा।
ऊना में 34 डिग्री सेल्सियस, कल्पा में 23.5 डिग्री दर्ज।
पश्चिमी विक्षोभ से 11-12 मार्च को व्यापक वर्षा की संभावना।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में धूप के खिलने के बावजूद दिन के तापमान में तीन डिग्री तक की गिरावट आई है। कल्पा में वीरवार की अपेक्षा शुक्रवार 6 मार्च को 0.5 डिग्री की गिरावट आने के बावजूद 23.5 डिग्री दर्ज किया गया।
ये सामान्य 14.3 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। केलंग में 1.1 डिग्री की गिरावट आने के बावजूद अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से 12.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया। शिमला, ळाुंतर, मनाली और कांगड़ा में अधिकतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री अधिक दर्ज किया गया है।
प्रदेश में अधिकतम तापमान में सबसे अधिक गिरावट नाहन में 3.5 डिग्री के कारण 24.3 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि बाकी स्थानों पर एक डिग्री से अधिक की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि ऊना में 1.8 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। धर्मशाला और ताबो में एक डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना में 34 डिग्री दर्ज किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार सात मार्च को प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में कुछ एक स्थानों पर हिमपात व वर्षा का अनुमान है। हालांकि कुछ एक स्थानों पर बादलों के छाए रहने का अनुमान है। प्रदेश में न्यूनतम तापमान में ऐ से दो डिग्री का अंत आया है।
खबरें और भी
कुछ स्थानों पर गिरावट तो कुछ में वृद्धि दर्ज की गई है। 9, 10 11 और 12 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के बढ़ने का अनुमान है। जिसके कारण 11 और 12 मार्च को व्यापक वर्षा हो सकती है।
ऐसे में लगातार चल रहे सूखे से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। प्रदेश में फरवरी माह में सामान्य से 90 प्रतिशत कम वर्षा और मार्च माह में अभी तक सूखे के कारण कृषि फसलों के साथ फलों पर असर हो रहा है।
स्थान न्यूनतम अधिकतम
- शिमला 15.4 25.3
- सुंदरनगर 11.1 32.8
- भुंतर 10.1 31.8
- कल्पा 7.5 23.5
- धर्मशाला 12.0 30.0
- ऊना 13.3 34.0
- नाहन 13.6 24.3
- केलंग -0.3 14.2
- सोलन 11.2 30.2