Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने फिर बदली करवट, 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट; जानिए आज कैसा रहेगा तापमान

    Updated: Fri, 19 Jul 2024 07:29 AM (IST)

    Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। मौसम विभाग ने आज 10 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। वह ...और पढ़ें

    हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)
    हिमाचल में भारी बारिश का अलर्ट जारी (फाइल फोटो)

    HighLights

    1. पिछले 24 घंटों में धर्मशाला में 152.8 मिलीमीटर बारिश
    2. न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट
    3. अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि

    राज्य ब्यूरो, शिमला। Himachal Weather Today: प्रदेश में गुरुवार को वर्षा की संभावना के बीच अधिकतर स्थानों पर धूप खिली रही। मौसम विभाग ने शुक्रवार को लाहुल स्पीति और किन्नौर के छोड़ शेष जिलों में आंधी चलने, बिजली गिरने के साथ भारी वर्षा का यलो अलर्ट जारी किया है।

    बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    21 जुलाई के लिए चंबा, कांगड़ा, मंडी व बिलासपुर के लिए भारी वर्षा का ऑरेंज, जबकि अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान धर्मशाला में 152.8 मिलीमीटर वर्षा हुई। ऊना में 26.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान में एक से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। ऊना में 3.6, धर्मशाला व मनाली में 3.5 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है।

    शिमला में इतने डिग्री हुई तापमान में वृद्धि

    अधिकतम तापमान में दो से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। बिलासपुर में अधिकतम तापमान में 5.2, शिमला में 2.8 डिग्री की वृद्धि हुई है। मौसम विभाग ने पांच दिन तक मानसून सक्रिय रहने और वर्षा का अनुमान लगाया है।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    निगुलसरी में भूस्खलन के 22 घंटे बाद बहाल हुआ मार्ग किन्नौर जिला में निगुलसरी के पास बुधवार शाम पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण अवरुद्ध हुआ मार्ग वीरवार दोपहर करीब दो बजे लगभग 22 घंटे बाद बहाल हुआ।

    तेलंगी गांव में टूटी नहर

    वहीं, पांगी नाला के पास बुधवार रात बोगटू नहर के टूटने से पूह, काजा व रिकांगपिओ बोगटू कल्पा राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी मात्रा में मलबा व पत्थर गिर गए। इससे मार्ग अवरुद्ध हो गया। नहर के टूटने से तेलंगी गांव के तीन परिवारों के सेब के पौधे, खेतों व रास्तों को नुकसान पहुंचा।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: Himachal Weather: हिमाचल में फिर सक्रिय हुआ मानसून, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी; देखें मौसम का पूरा अपडेट

    सीमा सड़क संगठन ने वीरवार सुबह मार्ग बहाली का कार्य शुरू किया। दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे 15 घंटे बाद मार्ग बहाल किया। नहर के टूटने से तेलंगी नहर सहित रिकांगपिओ को आपूर्ति होने वाली पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई है।