Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 30, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himanchal Weather: धूप खिलने के बावजूद तापमान में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आज कैसा रहेगा हिमाचल का मौसम

    By Yadvinder SharmaEdited By: Shubham Sharma
    Updated: Mon, 30 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर हल्के बादलों के साथ दिन की शु ...और पढ़ें

    धूप खिलने के बावजूद तापमान में नहीं हुआ कोई बदलाव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    धूप खिलने के बावजूद तापमान में नहीं हुआ कोई बदलाव। (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में धूप खिलने के बावजूद अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है। मौसम विभाग द्वारा जारी किए गए ताजा पूर्वानुमान के अनुसार आगामी एक सप्ताह तक मौसम के साफ रहने का अनुमान है।

    हल्के बादलों के साथ दिन की शुरूआत

    हालांकि इस दौरान कुछ एक स्थानों पर बादल छा सकते हैं। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की आशंका जताई गई है। रविवार को शिमला सहित कई स्थानों पर हल्के बादलों के साथ दिन की शुरूआत हुई। इसके कारण अधिकतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आया है।

    रातों में बढ़ी ठंड

    शिमला की अपेक्षा इन दिनों मंडी, ऊना और सोलन की रातें ज्यादा सर्द हैं। शिमला का न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री जबकि ऊना का 11, मंडी में 9.5 और सोलन में 7.4 डिग्री दर्ज किया गयl 

    स्थान न्यूनतम अधिकतम
    शिमला 11.6 21.4
    सुंदरनगर 8.6 28.6
    भुंतर 7.8 28.1
    कल्पा 18.3 4.2
    धर्मशाला 13.4 26.0
    ऊना 11.0 31.0
    नाहन 15.1 25.4
    केलंग 0.7 15.2

    यह भी पढ़ेंः Himachal Pradesh: कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर गति सीमा बढ़ाने पर होगा विचार, 60 से ज्‍यादा बढ़ेगी वाहनों की रफ्तार