विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

शिमला में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा, हिमंत बिस्वा बोले- हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय

By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
Published: Sun, 01 Nov 2026 12:33 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2026 04:35 PM (IST)

शिमला में भाजपा ने 'लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ' पदयात्रा निकाली, जिसमें असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा शामिल हुए। सरमा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर ईवीएम को लेकर निशाना साधा।

शिमला में भाजपा की पदयात्रा में शामिल असम के सीएम व अन्य नेता। जागरण

शिमला में भाजपा की पदयात्रा में शामिल असम के सीएम व अन्य नेता। जागरण

HighLights

  1. शिमला में भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ' पदयात्रा आयोजित हुई।

  2. हिमंत बिस्वा सरमा ने सीएम सुक्खू पर ईवीएम को लेकर साधा निशाना।

  3. सरमा ने 2027 में हिमाचल से कांग्रेस की विदाई तय बताई।

जागरण टीम, शिमला। एसआइआर पर भाजपा की लोकतंत्र बचाओ अराजकता हटाओ पदयात्रा शिमला में हुई। पदयात्रा में असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी शामिल हुए। भाजपा ने इस पदयात्रा के माध्यम से एसआइआर को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम और आरोपों का जवाब दिया। पदयात्रा श्री गुरुद्वारा साहिब, पुराना बस स्टैंड की पार्किंग से शुरू हुई।

वहां से भाजपा कार्यकर्ता विक्ट्री टनल होते हुए विधानसभा मार्ग से चौड़ा मैदान पहुंचे। चौड़ा मैदान में पदयात्रा का समापन जनसभा के रूप में हुआ।

ईवीएम से जीतकर ही सीएम बने सुक्खू

हिमंत बिस्वा सरमा ने मुख्यमंत्री सुक्खू पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि जिस ईवीएम के माध्यम से हिमाचल प्रदेश में चुनाव हुए और कांग्रेस सत्ता में आई, उसी मतदान प्रणाली के विरोध में मुख्यमंत्री दिल्ली में प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं।

कांग्रेस की विदाई तय

हिमंत बिस्वा सरमा ने कांग्रेस, राहुल गांधी और हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार पर जोरदार राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार की विदाई तय है और वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

जयराम व अनुराग सहित प्रदेश भाजपा नेता शामिल

इसमें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिंदल, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, लोकसभा सदस्य अनुराग ठाकुर व सुरेश कश्यप, राज्यसभा सदस्य डा. सिकंदर कुमार सहित पार्टी के विधायक, पदाधिकारी व हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

यह भी पढ़ें: हिमाचल में बल्क ड्रग पार्क निर्माण में देरी पर PM मोदी ने जताई नाराजगी, समीक्षा बैठक में जारी किए कड़े निर्देश 

यह भी पढ़ें: वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से खिलाड़ियों को नौकरी देगी हिमाचल सरकार, CM सुक्खू ने सम्मानित किए प्लेयर्स 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।