विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'हिमाचल में विकसित होंगे Home Stay', सुक्‍खू बोले- राज्‍य सरकार पर्यटकों की यात्रा को शानदार बनाने के प्रयासों में जुटी

By Jagran NewsEdited By: Himani Sharma
Updated: Sun, 10 Dec 2023 09:01 AM (IST)

CM सुक्‍खू ने निवेशकों से हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन परियोजनाओं को शी ...और पढ़ें

ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित
ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह के दौरान उपस्थित लोगों को मुख्यमंत्री ने किया संबोधित

HighLights

  1. हिमाचल सभी मौसम के लिए उपयुक्त पर्यटन गंतव्य है।
  2. राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को और शानदार बनाने के लिए प्रयासरत है।
  3. राज्य सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है।

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने निवेशकों से हिमाचल में पर्यटन क्षेत्र में उदारतापूर्वक निवेश करने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति की सुविधा प्रदान करेगी। हिमाचल सभी मौसम के लिए उपयुक्त पर्यटन गंतव्य है। यहां की बर्फ से ढकी घाटियां, हरा-भरा वन क्षेत्र, जल निकाय और शानदार होम-स्टे पर्यटकों को आकर्षित करते हैं।

राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को बना रही शानदार

राज्य सरकार पर्यटकों के यात्रा अनुभव को और शानदार बनाने के लिए प्रयासरत है। इसके लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। प्रदेश में शानदार होम-स्टे विकसित किए जाएंगे जिससे पर्यटक नजदीक से यहां के जनजीवन व वादियों को निहार सकेंगे। हिमाचल ने शुक्रवार देर शाम नई दिल्ली में आयोजित आउटलुक ट्रैवलर अवार्ड्स-2023 समारोह में दो प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते।

यह भी पढ़ें: Himachal News: शीतकालीन सत्र के लिए अगले हफ्ते होगी सर्वदलीय बैठक, विपक्षी नेताओं को भेजे जा रहे न्यौते; इन मुद्दों पर होगी चर्चा

इस समारोह में मुख्यातिथि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विभिन्न श्रेणियों के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। कांगड़ा जिला के बीड़-बिलिंग के लिए सर्वश्रेष्ठ साहसिक पर्यटक गंतव्य स्वर्ण श्रेणी और लाहुल स्पीति जिले के स्पीति के लिए सर्वश्रेष्ठ ईको पर्यटन गंतव्य स्वर्ण श्रेणी में पुरस्कार जीते। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली ने ये पुरस्कार प्राप्त किए।

कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार होगा, जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट बनेंगे

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल में हवाई सेवा में सुधार के दृष्टिगत कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के साथ सभी जिला मुख्यालयों में हेलीपोर्ट निर्मित किए जाएंगे। सरकार प्रतिवर्ष लगभग पांच करोड़ पर्यटकों का प्रदेश में आगमन सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। राज्य सरकार कांगड़ा जिला को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित कर रही है। सरकार कांगड़ा घाटी में पर्यटक अधोसंरचना विकसित करने के लिए लगभग तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करेगी।

यह भी पढ़ें: Shimla Politics News: हिमाचल सरकार को घेरेगी BJP, शिमला-मंडी व धर्मशाला में होगा प्रदर्शन; जानिए क्‍या है वजह

सरकार मार्च 2026 तक हिमाचल को देश के हरित राज्य के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। राज्य में हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। प्रदेश सरकार इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सौर ऊर्जा, हरित हाइड्रोजन, नवीकरण ऊर्जा के अन्य स्रोतों के दोहन पर बल दे रही है। सरकार डीजल वाहनों के स्थान पर इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही है।