विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'स्वतंत्रता दिवस पर विवादित मुद्दे...', PM मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान पर हिमाचल के शिक्षा मंत्री की नसीहत

Updated: Sun, 16 Aug 2026 03:15 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस पर दिए 'अर्बन नक्सल' बयान से असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय पर्वों पर समाज को सकारात्मक और एकजुटता का संदेश देना चाहिए, न कि विवादित मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए।

PM मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान पर हिमाचल के शिक्षा मंत्री की नसीहत। फाइल फोटो

PM मोदी के अर्बन नक्सल वाले बयान पर हिमाचल के शिक्षा मंत्री की नसीहत। फाइल फोटो

HighLights

  1. शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने 'अर्बन नक्सल' बयान पर असहमति जताई।

  2. स्वतंत्रता दिवस पर सकारात्मक और एकजुटता का संदेश जरूरी।

  3. विवादित मुद्दों के बजाय राष्ट्र विकास पर ध्यान केंद्रित हो।

राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से दिए गए अर्बन नक्सल संबंधी बयान पर असहमति जताई है। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त जैसे ऐतिहासिक और राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व की ओर से समाज को केवल सकारात्मक और एकजुटता का संदेश दिया जाना चाहिए।

रिज मैदान पर आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने कहा कि यह पावन अवसर देश के संघर्ष, स्वतंत्रता और एकता को स्मरण करने का दिन है। ऐसे महत्वपूर्ण मंच और अवसर से नकारात्मक विषयों या विवादित मुद्दों पर चर्चा करने के बजाय राष्ट्र के विकास, सौहार्द और सकारात्मक सोच को आगे बढ़ाने की जरूरत है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय पर्वों का उपयोग देशवासियों में सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार करने के लिए होना चाहिए, ताकि समाज में विभाजन के स्थान पर एकजुटता की भावना को बल मिल सके।