Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव के लिए बैलेट पेपर तैयार, निर्वाचन आयोग ने हर पद के लिए अलग रंग किया तय; 60 लाख प्रिंट करवाए

    By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Wed, 20 May 2026 06:36 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं, जिसमें 26 मई को पहले चरण का मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग ने 60 लाख रंगीन मतपत्र मुद्र ...और पढ़ें

    हिमाचल पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र तैयार हो गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    हिमाचल पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र तैयार हो गए हैं। प्रतीकात्मक फोटो

    HighLights

    1. पंचायत चुनाव का पहला चरण 26 मई को होगा।

    2. 60 लाख रंगीन मतपत्रों की छपाई पूरी हुई।

    3. मतदान दलों के लिए 400 बसों की मांग की।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव का कांउटडाउन शुरू हो गया है। पंचायत चुनाव का पहला चरण 26 मई को है। राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। पंचायत चुनाव परंपरागत विधि से मत पत्र व मत पेटियों के माध्यम से करवाया जाएगा। आयोग ने पंचायतीराज संस्थाओं के प्रत्येक पद के लिए अलग-अलग रंग के 60 लाख मतपत्र मुद्रित किए हैं।

    पंचायत प्रधान पद के लिए हल्का हरे रंग का मतपत्र होगा, जबकि उपप्रधान के लिए पीले रंग का मतपत्र होगा। पंचायत सदस्य के लिए सफेद, सदस्य पंचायत समिति के लिए गुलाबी व सदस्य जिला परिषद के लिए हल्का नीला रंग का मतपत्र मुद्रित करवाया गया है।

    कब रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां

    पहले चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 24 व 25 मई को रवाना होगी। जो दूर दराज के क्षेत्र हैं वहां के लिए 24 को ही पोलिंग पार्टियां रवाना कर दी जाएंगी, जबकि अन्य पोलिंग पार्टियां 25 को रवाना होगी। दूसरे चरण के लिए 27 व तीसरे चरण 29 को पोलिंग पार्टियां रवाना होगी।

    बसों को रिजर्व रखने को कहा

    राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव में पोलिंग पार्टियों और मत पेटियों को पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) से 400 बसों की मांग की है। आयोग ने निगम प्रबंधन को बसें रिजर्व रखने को कहा है। जिला के उप मंडल स्तर से ये बसें रवाना होगी। आयोग ने कहा है कि ये बसें अच्छी स्थिति में होनी चाहिए, ताकि यात्रा के दौरान कोई समस्या न आए।

    यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव: पांवटा साहिब में BJP ने कर दिया खेला, निर्दलीयों के समर्थन से छुआ बहुमत का आंकड़ा

    यह भी पढ़ें: हिमाचल निकाय चुनाव के बाद BJP व कांग्रेस का हाल: जो जीते सब अपने, हार का एक ही जवाब... पार्टी चिह्न पर नहीं था चुनाव 


    खबरें और भी