हिमाचल पंचायत व निकाय चुनाव में 41 अधिकारियों को चुनावी पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी, कौन अफसर होगा किस जगह?
हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और शहरी निकाय चुनावों की पारदर्शिता और निगरानी के लिए 41 वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किय ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची। जागरण आर्काइव
HighLights
हिमाचल चुनाव में 41 वरिष्ठ अधिकारी पर्यवेक्षक नियुक्त।
पंचायत व शहरी निकाय चुनाव में पारदर्शिता सुनिश्चित होगी।
आईएएस, आईएफएस, एचएएएस अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायत और शहरी निकाय चुनाव पारदर्शी तरीके से करवाने और निगरानी के लिए 41 वरिष्ठ अधिकारियों को चुनाव पर्यवेक्षक का जिम्मा सौंपा है। इनमें आइएएस, आइएफएस, एचएएएस और एचएफएस अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
राज्य निर्वाचन आयुक्त अनिल खाची ने अधिकारियों को तत्काल जिम्मेदारी संभालने और लगातार रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।
ये रहेगा कार्य
इन पर्यवेक्षकों का कार्य चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्ष निगरानी करना, आचार संहिता के पालन पर नजर, मतदान और मतगणना में पारदर्शिता सुनिश्चित करना, किसी भी शिकायत या अनियमितता पर तुरंत रिपोर्ट देना है। आयोग ने पहले से नियुक्त कुछ पर्यवेक्षकों को अन्य राज्यों में पर्यवेक्षक के तौर पर सेवाएं प्रदान करने के कारण उन्हें बदलते हुए नई अधिकारियों की तैनाती की है।
निकाय से लेकर ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी
नए अधिकारियों को नगर निगमों, नगर परिषदों, नगर पंचायतों और ब्लाक स्तर पर जिम्मेदारी दी गई है। इनके मोबाइल नंबर भी जारी किए गए हैं जिससे कोई शिकायत करना चाहे तो शिकायत या सूचना दे सकता है। बुद्ध पूर्णिमा के अवकाश के बाद आज दो मई को 51 शहरी निकायों में नामांकन का अंतिम दिन है।
इन्हें बदल नए अधिकारियों को लगाया पर्यवेक्षक
नगर परिषद बिलासपुर, नगर परिषद घुमारवीं, विकास खंड बिालासपुर और घुमारवीं के लिए आइएएएस रोहित जम्वाल की जगह एचएएएस दीप्ति मंढोत्रा को लगाया गया है। नगर निगम पालमपुर, विकास खंड बैजनाथ और पालमपुर के लिए आइएएस राम कुमार गौतम की जगह आइएएएस सुनील शर्मा को लगाया गया है।
खबरें और भी
आइएएस नीरज की जगह आइएएस राजीव कुमार लगाए
नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर, विकास खंड नग्गर, कुल्लू और भुंतर के लिए आइएएस नीरज कुमार की जगह आइएएस राजीव कुमार को लगाया गया है। नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कंडाघाट, विकास खंड सोलन, कंडाघाट और धर्मपुर के लिए आइएएस अश्वनी कुमार की जगह आइएएएस दोरजे छैरिंग नेगी को लगाया है।
धर्मशाला व कांगड़ा में आईएएस प्रदीप
नगर निगम धर्मशाला, नगर परिषद कांगड़ा, विकास खंड धर्मशाला, कांगड़ा रैत के लिए आइएएस विनय सिंह की जगह आइएएस प्रदीप कुमार को लगाया है।
बिलासपुर व चंबा में इन्हें जिम्मेदारी
बिलासपुर नगर परिषद श्री नयना देवी जी, नगर पंचायत तलाई, विकास खंड श्री नयना देवी जी और झंडूता के लिए सुकल्प शर्मा चंबा नगर परिषद चंबा, विकास खंड मेहला व चंबा आइपीएस डा. नितिन कुंडलिक, चंबा विकास खंड जिस्सा व सलूणी आइएफएस रघुराम, पांगी आइएफएस राजेश कुमार शर्मा, चंबा नगर परिषद डलहौजी, नगर पंचायत चुवाड़ी व विकास खंड भटियात के लिए विनय धीमान और भरमौर एचएएस कुलवीर सिंह राणा को जिम्मा दिया गया है।
हमीरपुर व कांगड़ा में ये अधिकारी होंगे
हमीरपुर में नगर परिषद सुजानपुर, विकास खंड हमीरपुर, सुजानपुर, नादौन में आइएएएस शुभकरण सिंह, हमीरपुर में नगर पंचायत भोटा, विकास खंड बिझड़ी, भोरंज व बमसन के लिए एचपीएफएस जगदीश गौतम, कांगड़ा नगर परिषद, नुरपूर विकास खंड इंदौरा, नुरपूर और फतेहपुर आइएफएस दिनेश शर्मा, नगर परिषद देहरा, नगर परिषद ज्वालामुखी, विकास खंड देहरा, परागपुर, सुरानी, नगरोटा सुरयां एचएएस अनुपम कुमार, नगरोटा बगवां, नगर पंचायत शाहपुर, विकास खंड नगरोटा बगवां, सुलह व बडोह एचएफ एस अजय कुमार, विकास खंड लंबागांव, भवारना व पंचरुखी एचएफएस नरेश कुमार होंगे।
कुल्लू व मंडी में ये अधिकारी
कुल्लू में नगर पंचायत निरमंड व बंजार, विकास खंड आनी, निरमंड, बंजार एचएएस ज्ञान सागर नेगी, मंडी में नगर निगम मंडी, नगर परिषद नेरचौक, नगर पंचायत रिवालसर, विकास खंड बल्ह, सदर मंडी और बालीचौकी आइएएस विजय कुमार, नगर परिषद सरकाघाट व जोगेंद्रनगर, विकास खंड धर्मपुर, गोपालपुर, चौंतड़ा और द्रंगआइएफएस सुभाष पराशर, नगर पंचायत करसोग, विकास खंड चुराग, करसोग और सराजएचएफएस कमल जसवाल, नगर परिषद सुंदरनगर, विकास खंड धनोटू, सुंदरनगर, निहरी, गोहर एचएएएस शिश पाल नेगी को जिम्मा दिया है।
शिमला, सोलन व सिरमौर क्षेत्र संभालेंगे ये अधिकारी
शिमला में नगर परिषद ठियोग, नगर पंचायत नारकंडा, कोटखाई विकास खंड नारकंडा, ठियोग और कोटखाई एचएएस चेतना खडवाल, नगर परिषद रामपुर, विकास खंड रामपुर व ननखड़ी आइएफएस चमन लाल, नगर परिषद रोहड़ू, नगर पंचायत जुब्बल व चिड़गांव एचएएएस अमित गुलेरिया, नगर पंचायत सुन्नी, विकास खंड मशोबरा, बसंतपुर और टुटू एचएफएस संजीव कुमार, नगर पंचायत चौपाल व नेरवा, विकास खंड चौपाल व कुपवी, नगर परिषद परवाणु व नालागढ़, नगर पंचायत अर्की, विकास खंड पट्टा, नालागढ़ व कुनिहार एचएएएस सुरेंद्र कुमार, नगर परिषद नाहन, विकास खंड नाहन, संगडा़ह और ददाहू आइएएस सुमित खिमटा, नगर परिषद पांवटा साहिब, विकास खंड शलाई, कमराऊ, पांवटा साहिब एचएफएस संजय कुमार, नगर पंचायत राजगढ़, विकास खंड राजगए़ और पच्छाद एचएफएस नरेश पाल सिंह, ऊना में नगर पंचायत गगरेट, दौलतपुर व अंब एचएएस विनय मोदी, ऊना नगर परिषद सरकाघाट व मैहतपुर, नागर पंचायत टाहलीवाल, विकास खंड बंगाणा हरोली और ऊना एचएएएस संजीव कुमार और किन्नौर में आइएफएस धर्मवीर मीणा, लाहल में डा. चरंजी लाल व काजा में आइएफएस अशोक नेगी को जिम्मेदारी दी गई है।