विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

हिमाचल प्रदेश में फिजिकल एजुकेशन टीचर के 355 पदों पर होगी बैचवाइज भर्ती, कांगड़ा व मंडी में सबसे ज्यादा पोस्ट

By Anil Thakur Edited By: Rajesh Sharma
Published: Wed, 22 Apr 2026 05:54 PM (GMT+05:30)

हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 355 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती होगी। काउंसलिंग 3 और 4 जून को ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश फिजिकल एजुकेश टीचर की बैचवाइज भर्ती होगी। प्रतीकात्मक फोटो

हिमाचल प्रदेश फिजिकल एजुकेश टीचर की बैचवाइज भर्ती होगी। प्रतीकात्मक फोटो

HighLights

  1. 355 शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती होगी।

  2. काउंसलिंग 3 और 4 जून को आयोजित की जाएगी।

  3. उम्मीदवार अपने जिले में ही काउंसलिंग में भाग ले सकेंगे।

राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में (फिजिकल एजुकेश टीचर) शारीरिक शिक्षा शिक्षकों की कमी जल्द दूर होगी। राज्य सरकार शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों को भरेगी। बैचवाइज आधार पर इसके लिए 3 व 4 जून को प्रदेश के 12 जिलों में काउंसलिंग होगी। उम्मीदवारों को इस बार विभाग ने बड़ी राहत दी है। उम्मीदवार को काउंसलिंग के लिए अपने ही जिला में उपस्थित रहना होगा।

वह अन्य किसी भी जिला में निर्धारित प्रपत्र पर प्राथमिकताओं का क्रम (आर्डर आफ प्रेफरेंस) भरकर दे सकते हैं। इससे पहले उम्मीदवार खुद ही दो से तीन जिलों में कांउसलिंग में शामिल होते थे, ताकि किसी एक जिला में उनका नंबर पड़ जाए। इस बार प्रक्रिया को बदला गया है।

क्या है योग्यता

निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग आशीष कोहली ने बताया कि उम्मीदवार के पास डीपीएड डिग्री, डिप्लोमा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से होना चाहिए या शारीरिक शिक्षा में स्नातक डिग्री 50 प्रतिशत अंकों के साथ होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणियों को इसमें छूट का प्रविधान भी है।

किस बैच को बुलाया काउंसलिंग के लिए

विभाग ने सामान्य श्रेणी में 31 दिसंबर 2005, व एससी अनारक्षित में 31 दिसंबर 2007 तक के बैच वालों को काउंसलिंग के लिए बुलाया है। इसी तरह  ईडब्लूएस में 2006, सामान्य श्रेणी वार आफ फ्रिडम फाइटर 31 दिसंबर 2021, व इसी श्रेणी में एससी बीपीएल को 31 दिसंबर 2008, ओबीसी अनारक्षित में 31 दिसंबर 2007, ओबीसी बीपीएल में 31 दिसंबर 2008, एसटी अनारक्षित में 31 दिसंबर 2007ख् एसटी बीपीएल में 31 दिसंबर 2008 तक को काउंसलिंग के लिए बुलाया गया है।

किस जिला में कितने पद भरे जाएंगे

  • बिलासपुर,     10
  • चंबा,    29
  • हमीरपुर,    18
  • कांगड़ा,    75
  • किन्नौर,    7
  • कुल्लू,    24
  • लाहुल स्पीति, 5
  • मंडी,    62
  • शिमला,     42
  • सिरमौर,  30
  • सोलन,    14
  • ऊना,   39
    कुल    355

यह भी पढ़ें: JEE Main Result में हिमाचल के टॉपर रोहित ने कैसे पाई सफलता? रोजाना 10 घंटे पढ़ाई में इस सिलेबस को किया फॉलो 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।