Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    SP कांगड़ा अशोक रत्न को अतिरिक्त कार्यभार, 12 अफसरों के तबादला आदेश; खुशहाल होंगे पीटीसी डरोह के प्रिंसिपल

    By Digital Desk Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sun, 01 Mar 2026 11:14 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े प्रशासनिक फेरबदल किए हैं। एक आईपीएस अधिकारी का तबादला कर एक को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है, जबकि 11 एचप ...और पढ़ें

    कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न। जागरण आर्काइव

    कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. एक आईपीएस और 11 एचपीएस अधिकारियों का तबादला।

    2. खुशहाल शर्मा पीटीसी डरोह के नए प्रिंसिपल बने।

    3. एसपी कांगड़ा अशोक रत्न को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा।

    राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश सरकार ने एक आईपीएस अधिकारी का तबादला करने के साथ एक आईपीएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। इसके अलावा 11 एचपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। बदले गए आईपीएस अधिकारियों में कमांडेंट द्वितीय आइआरबी सकोह खुशहाल चंद शर्मा को प्रिंसिपल पुलिस प्रशिक्षण कॉलेज डरोह तैनात किया गया है। वह डीआइजी सौम्या सांबशिवन को अतिरिक्त कार्यभार से मुक्त करेंगे।

    पुलिस अधीक्षक कांगड़ा अशोक रत्न को कमांडेंट द्वितीय आइआरबी सकोह और अधीक्षक विशेष टास्क फोर्स धर्मशाला जोन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। 

    एसपी सीआईडी दिनेश जाएंगे पुलिस मुख्यालय

    बदले गए एचपीएस अधिकारियों में एसपी सीआइडी दिनेश कुमार को पुलिस मुख्यालय शिमला में पुलिस अधीक्षक (कल्याण) नियुक्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक (कल्याण) पंकज शर्मा को पुलिस अधीक्षक जेल तैनात किया गया है। 

    नवदीप सिंह एएसपी देहरा

    एएसपी सीआइडी नवदीप सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक देहरा, एसपी लीव रिजर्व विजिलेंस ब्यूरो प्रमोद चौहान को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (मुख्यालय) शिमला तैनात किया है।

    अमर सिंह डीएसपी लीव रिजर्व

    डीएसपी प्रथम बटालियन जुन्गा अमर सिंह को पुलिस मुख्यालय शिमला में डीएसपी लीव रिजर्व, डीएसपी विजिलेंस ब्यूरो कमल किशोर को डीएसपी प्रथम बटालियन जुन्गा, कमल किशोर को डीएसपी राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल शिमला में डीएसपी नियुक्त किया है। 

    गीतांजलि स्टाफ आफिसर

    गीतांजलि ठाकुर को स्टाफ आफिसर आइजी कार्यालय दक्षिण रेंज शिमला तैनात किया गया है। एसडीपीओ पद्धर देवराज को डीएसपी पुलिस मुख्यालय लीव रिजर्व व एसडीपीओ पालमपुर लोकेंद्र सिंह को एसडीपीओ पद्धर लगाया है।

    यह भी पढ़ें: ओलिंपिक पदक विजेता DSP विजय ने शूटिंग में जीते 2 ब्रान्ज मेडल, इंदौर में ऑल इंडिया स्पर्धा में बेहतरीन प्रदर्शन

    यह भी पढ़ें: HRTC बदलेगा पॉलिसी अब हॉफ टिकट लेने का देना होगा फुल प्रूफ, विस्तृत गाइडलाइन जारी करेगा निगम


    खबरें और भी