HPTDC का कार्ड लीजिए और शाही अंदाज में घूमिए हिमाचल, टूरिस्ट के लिए खास स्कीम; नहीं करना पड़ेगा बार-बार भुगतान
हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC) पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान बनाने और निजी होटलों से प्रतिस्पर्धा के लिए प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर प्रिविलेज का ...और पढ़ें

एचपीटीडीसी के होटलों में पर्यटकों को खास सुविधाएं मिलेंगी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
HPTDC लॉन्च कर रहा प्लेटिनम, गोल्ड, सिल्वर प्रिविलेज कार्ड।
कार्डधारकों को मिलेगा हिमाचल के सभी होटलों में विशेष सुविधाएं।
निगम IRCTC के साथ साझेदारी कर बढ़ाएगा पर्यटकों की पहुंच।
राज्य ब्यूरो, शिमला। हिमाचल प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। बाजार की प्रतिस्पर्धा में मजबूती से उतरने और निजी होटल चेन को चुनौती देने के लिए निगम इस माह के अंत तक प्लेटिनम, गोल्ड और सिल्वर प्रिविलेज कार्ड लांच करेगा।
निगम का दावा है कि यह योजना पर्यटकों को विशेष सुविधाओं के साथ वीआइपी अनुभव प्रदान करेगी और साथ ही निगम की आय बढ़ाने में भी अहम भूमिका निभाएगी।
पिछले साढ़े तीन वर्षों से घाटे से उबरने और संस्थान को आधुनिक स्वरूप देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के बीच इसे महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
एकमुश्त भुगतान के बाद मिलेगा विशेष सुविधाओं का लाभ
कार्डधारकों को एकमुश्त शुल्क जमा कर निगम के होटल नेटवर्क में ठहरने और खान-पान संबंधी विशेष सुविधाओं का लाभ मिलेगा। कार्ड की कीमत एक लाख से तीन लाख रुपये के बीच रखे जाने की संभावना है।
निजी होटल भी दे रहे सदस्यता सुविधाएं
वर्तमान में इसी तरह की सदस्यता सुविधाएं कई निजी होटल एवं हास्पिटैलिटी कंपनियां ग्राहकों को उपलब्ध करा रही हैं। पर्यटन निगम देशभर के पर्यटकों तक अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम लिमिटेड (आइआरसीटीसी) के साथ भी साझेदारी करने जा रहा है। दोनों संस्थानों के बीच कई दौर की उच्चस्तरीय बैठकें हो चुकी हैं और सहमति पत्र (एमओयू) अंतिम चरण में है।
कार्ड और सुविधाएं
प्लेटिनम कार्ड तीन साल, गोल्ड कार्ड दो साल और सिल्वर कार्ड एक साल के लिए पर्यटकों को सेवाएं देगा। ये कार्डधारक हिमाचल में एचपीटीडीसी के सभी 56 होटलों के साथ-साथ हिमाचल भवन, चंडीगढ़ में भी ठहरने की शानदार सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। इस इनोवेटिव स्कीम से जहां पर्यटकों का सफर आसान होगा, वहीं एडवांस बुकिंग और रेवेन्यू से निगम पूरी तरह से ऋण मुक्त होने की दिशा में कदम बढ़ाएगा।
खबरें और भी
पर्यटकों की बढ़ती संख्या से आने वाले समय में पर्यटन गतिविधियों में और तेजी आने की उम्मीद है। निगम इसके लिए कई योजनाएं व सुविधाएं देने की तैयारी कर रहा है। -राजीव कुमार, प्रबंध निदेशक, पर्यटन विकास निगम।
यह भी पढ़ें: मनाली हाईवे पर बनेंगी 4 टनल, पीएससी ने परियोजना को प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान की; मानसून में नहीं थमेंगे वाहन
यह भी पढ़ें: अटल टनल रोहतांग के अंदर टकराई गाड़ियां, 4 पर्यटक घायल; CH नंबर ट्रैवलर के ड्राइवर की गलती पड़ी भारी