HRTC में अब सिर्फ हिम बस प्लस कार्ड पर ही मिलेगी छूट, यात्री पा सकेंगे डबल बेनेफिट; एसओपी जारी
एचआरटीसी ने यात्रियों के लिए हिम बस प्लस कार्ड लॉन्च किया है, जो बस किराए पर 5% और वरिष्ठ नागरिकों को 15% छूट देगा। यह कार्ड मौजूदा ग्रीन, सम्मान और स ...और पढ़ें

एचआरटीसी बसों में अब हिम प्लस कार्ड पर ही छूट मिलेगी। प्रतीकात्मक फोटो
HighLights
हिम बस प्लस कार्ड पर 5% किराया छूट मिलेगी।
वरिष्ठ नागरिकों को 15% की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
10,000 किमी यात्रा पर ₹1500 तक कैशबैक मिलेगा।
राज्य ब्यूरो, शिमला। एचआरटीसी में यात्रा करने वाले लोगों के लिए हिम बस प्लस कार्ड लांच कर दिया है। यदि किसी यात्री ने इस कार्ड को बनाया है और उसके पास कोई ग्रीन, सम्मान व स्मार्ट कार्ड नहीं है तब भी उसे पांच प्रतिशत की छूट बस किराये में मिलेगी। वरिष्ठ नागरिकों के लिए यह छूट 15 प्रतिशत तक की होगी। निगम भविष्य में ग्रीन, सम्मान व स्मार्ट कार्ड को बंद कर देगा। इन कार्ड में यात्रियों को जो सुविधा मिलती है उसे हिम बस प्लस कार्ड में ही मर्ज कर दिया जाएगा।
मिलेंगी दो तरह की सुविधा
इस कार्ड में यात्रियों को दो तरह की सुविधा मिलेगी। पहली उसे यात्रा के दौरान छूट मिल सकेगी दूसरे यदि वह 10 हजार किलोमीटर का सफर एक साल के भीतर करता है तो उसे 1500 रुपये का कैशबैक मिलेगा। 10 हजार से ऊपर के सफर पर दो हजार रुपये का कैशबैक मिलेगा।
365 रुपये में बनेगा कार्ड
यह कार्ड एक साल के लिए मान्य होगा। 365 रुपये में यह कार्ड बनाया जाएगा। परिवहन निगम ने इसके लिए एसओपी तैयार कर दी है। इसे मंजूरी के लिए राज्य सरकार को भेजा गया है।
आनलाइन बनेगा कार्ड, लग्जरी बसों में भी चलेगा
हिम बस प्लस कार्ड आनलाइन ही बनेगा। लोग अपने मोबाइल फोन, लोक मित्र केंद्र व सुगम केंद्र से भी इसे बना सकेंगे। डाक के माध्यम से घर पर डिलिवरी या फिर बस अड्डों से इसे प्राप्त किया जा सकता है। इसको बनाने की प्रक्रिया वैसे ही है जैसे हिम बस कार्ड बनाने की थी। इसमें छूट के लिए ग्रीन, सम्मान व स्मार्ट कार्ड वाला एक और आप्शन आएगा।
खबरें और भी
कार्ड की खास बात यह होगी कि लग्जरी बसों में भी चल सकेगा। यात्री इससे किराए का भुगतान भी कर सकेंगे। यह डिजिटल वालेट होगा। रिचार्ज करने के बाद इससे किराये का भुगतान हो सकेगा जैसा एचआरटीसी के एनसीएमसी कार्ड में था।