Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    हिमाचल में HRTC सेवाएं बेहाल, डिपो में बसों के साथ चालकों की भी कमी, शिमला में क्लब कर दिए रूट

    By Rohit Nagpal Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Mon, 08 Dec 2025 11:03 AM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में HRTC की सेवाएं बसों और चालकों की कमी के कारण चरमरा गई हैं। शिमला में हालात विशेष रूप से खराब हैं, जहाँ पर्यटकों और स्थानीय लोगों को ...और पढ़ें

    जिला शिमला में एचआरटीसी बस सेवाएं बेहाल हैं। जागरण आर्काइव

    जिला शिमला में एचआरटीसी बस सेवाएं बेहाल हैं। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. बसों और चालकों की भारी कमी

    2. शिमला में परिवहन सेवाएं चरमराई

    3. सरकार से तत्काल समाधान की उम्मीद

    जागरण संवाददाता, शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) शिमला में बसों व चालकों की कमी से जूझ रहा है। बसों की कमी के कारण जहां ग्रामीण क्षेत्रों में कई रूट क्लब किए हैं, वहीं कई क्षेत्रों में बस सेवाएं बंद हैं। इस कारण ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

    वहीं चालकों की कमी के कारण वर्तमान में तैनात एचआरटीसी चालकों पर भी अतिरिक्त भार है। इस कारण चालकों को अतिरिक्त ड्यूटी करनी पड़ रही है। चालकों को समय पर छुट्टी नहीं मिल रही है।

    डिपो में बसों के साथ चालक भी कम

    शिमला जिला के पांच डिपो में 86 बसें कम हैं। 744 बसों में से 668 बसें उपलब्ध हैं। चालकों के 1054 चालकों के पदों सें 826 चालक उपलब्ध हैं, जबकि 228 पद खाली हैं।

    चालक यूनियन ने उठाई मांग

    एचआरटीसी चालक यूनियन के प्रांतीय प्रधान मानसिंह ठाकुर ने सरकार व निगम प्रशासन से मांग उठाई है कि एचआरटीसी में चालकों की भर्ती की प्रक्रिया को फिर से शुरू किया जाए, ताकि चालकों की कमी पूरी हो सके। उन्होंने कहा कि चालकों की कमी के कारण तैनात चालकों को ओवरटाइम करना पड़ रहा है। समय पर चालक घर नहीं जा पा रहे हैं। इसके अलावा वर्तमान में तैनात चालकों को समय पर छुट्टियां भी नहीं मिल पा रही है। ऐसे में जल्द से जल्द परिवहन निगम में चालकों की भर्ती की प्रक्रिया को दोबारा शुरू किया जाना चाहिए।

    कहां कितनी बसें

    • डिपो    स्वीकृत बसें    उपलब्ध बसें
    • रामपुर    142    135
    • रोहड़ू    127    107
    • शिमला ग्रामीण    107    101
    • शिमला ग्रामीण    220    197
    • तारा देवी    148    118

    कहां कितने चालकों की कमी

    • डिपो        स्वीकत पद    कितने चालक
    • रामपुर        228        168
    • रोहड़ू        210        164
    • शिमला ग्रामीण    153        126
    • ढली शिमला    301        252
    • तारादेवी        162        116 

     

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: हिमाचल: पंचायत में मनरेगा कार्य में 14 दिन दिहाड़ी लगाने के बाद मिले मात्र 517 रुपये, गजब मामले पर क्या कहते हैं अधिकारी? 

    यह भी पढ़ें: उज्ज्वला योजना में लीजिए निश्शुल्क गैस कनेक्शन, कैसे करना होगा आवेदन व कौन दस्तावेज चाहिएं साथ?