Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिवाली पर HRTC ने चलाई 257 स्पेशल बसें, दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी के लिए सबसे ज्यादा रूट, लोकल पर लगेगी ब्रेक

    By Jagran News Edited By: Rajesh Sharma
    Updated: Sat, 18 Oct 2025 01:38 PM (IST)

    दीपावली के अवसर पर हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने यात्रियों की सुविधा के लिए 257 विशेष बसें चलाई हैं। ये बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और बद्दी से चलेंगी। दिल ...और पढ़ें

    दिवाली पर एचआरटीसी ने 257 स्पेशल बसें चलाई हैं। जागरण आर्काइव

    दिवाली पर एचआरटीसी ने 257 स्पेशल बसें चलाई हैं। जागरण आर्काइव

    HighLights

    1. 257 स्पेशल बसें HRTC ने चलाई

    2. दिल्ली, चंडीगढ़, बद्दी के लिए ज्यादा रूट

    3. दिवाली पर लोकल बसें शाम 5 से सुबह 8 बजे तक रहेंगी बंद

    दिल्ली से निगम की बसें पैक, 10 अतिरिक्त मंगवानी पड़ीं


    राज्य ब्यूरो, शिमला। दीपावली का पर्व मनाने के लिए लोग अन्य राज्यों से घर लौट रहे हैं। हिमाचल से बाहर रहने वाले लोगों को दीपावली पर घर पहुंचाने के लिए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने विशेष बसें लगाई हैं। शुक्रवार को दिल्ली और चंडीगढ़ से विशेष बसें चलना आरंभ हो गईं। पहले ही दिन बसों में काफी भीड़ दिखी। 

    निगम प्रबंधन ने दिल्ली से 34 बसें चलाई थीं, लेकिन ये सभी पहले ही बुक हो गई थीं। इसके बाद निगम प्रबंधन ने 10 और बसें दिल्ली से कांगड़ा, हमीरपुर व मंडी के लिए चलाईं। 

    257 बसें चलाई निगम ने

    निगम प्रबंधन ने त्योहार पर लोगों को घर पहुंचाने के लिए 257 विशेष बसें लगाई हैं। ये विशेष बसें दिल्ली, चंडीगढ़ और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से चलाई जाएंगी। निगम प्रबंधन का कहना है कि शनिवार व रविवार को भी विशेष बसें चलाई जाएंगी। निगम ने 10 से 15 बसें पहले ही रिजर्व रखी हैं। यदि यात्रियों की संख्या अधिक हुई तो अतिरिक्त बसें उपलब्ध करवाई जाएंगी।

    आज 106 बसें चलेंगी

    18 अक्टूबर को प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 106 विशेष बसें चलेंगी। दिल्ली से 44, चंडीगढ़ से 54 और औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से आठ बसें चलाई जा रही हैं। 19 अक्टूबर को निगम 54 विशेष बसें चलाएगा। दिल्ली से छह, चंडीगढ़ से 48 बसें चलेंगी। 

    दिवाली पर नहीं चलेंगी लोकल बसें

    दीपावली पर सायं पांच से सुबह-सुबह आठ बजे तक कोई लोकल बस नहीं चलेगी। इस दौरान यात्रियों को परेशनी का सामना करना पड़ सकता है। प्रदेश के लगभग एक हजार रूट पर अन्य राज्यों के लिए बसें चलाई जाती हैं। इनमें दिल्ली, चंडीगढ़, दिल्ली, हरिद्वार, अंबाला, जालंधर, लुधियाना सहित अन्य रूट शामिल हैं। लगभग 430 बसें रोजाना अन्य राज्यों के लिए चलती हैं। 

    खबरें और भी

    सरकार ने कर्मचारियों को जारी किया रात्रि भत्ता

    उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कर्मचारियों को दीपावली से पहले रात्रि भत्ता जारी करने का आश्वासन दिया था, इसे जारी कर दिया गया है। निगम कर्मचारियों के बैंक खातों में रात्रि भत्ता आ गया है। इसके बाद चालकों व परिचालकों को उम्मीद है कि सरकार डीए की किस्त भी इन्हें जल्द जारी कर देगी।

    दीपावली पर यात्रियों की सुविधा के लिए निगम ने अतिरिक्त बसें चलाई हैं। दिल्ली से शुक्रवार को जो अतिरिक्त बसें चलाई थीं उनमें बुकिंग ज्यादा आई थी। इसके बाद कुछ और बसों की व्यवस्था की गई। यात्रियों को कोई असुविधा न हो इसलिए शनिवार व रविवार को भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी।
    -डा. निपुण जिंदल, प्रबंध निदेशक एचआरटीसी।

    यह भी पढ़ें: Himachal News: दिवाली की मिठाई में मिले बाल, पेठा, गुलाब जामुन व रसगुल्ले फिंकवाए; कामधेनु के स्टाल पर कार्रवाई