Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    खुशखबरी! हिमाचल के लोग भी करेंगे रामलला के दर्शन, HRTC बनेगा सारथी; छह रूटों पर चलाएगा बस

    Updated: Sun, 28 Jan 2024 01:55 PM (IST)

    अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्रभू श्रीराम के दर्शना अभिलाषी लोगों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सा ...और पढ़ें

    एचआरटीसी बनेगा सारथी, पहाड़ के लोग करेंगे प्रभू श्रीराम के दर्शन
    एचआरटीसी बनेगा सारथी, पहाड़ के लोग करेंगे प्रभू श्रीराम के दर्शन

    HighLights

    1. एचआरटीसी बनेगा सारथी, पहाड़ के लोग करेंगे प्रभू श्रीराम के दर्शन
    2. छह रूटों पर अयोध्या के लिए बस चलाएगा HRTC
    3. पार्किंग, डीजल भरवाने से लेकर ढाबों का किया निरीक्षण

    अनिल ठाकुर, शिमला। Himachal News: अयोध्या स्थित राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) में प्रभू श्रीराम के दर्शना अभिलाषी लोगों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) सारथी बनेगा और लोगों को दर्शन करवाने के लिए अयोध्या (Bus to Ayodhya Ram Mandir) ले जाएगा।

    अयोध्या के लिए बस चलाएगा HRTC 

    एचआरटीसी 6 रूटों पर बस चलाने की तैयारी में है। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के आदेशों के बाद निगम प्रबंधन ने इसके लिए अधिकारियों की एक टीम अयोध्या भेजी थी। इस टीम ने बीते रोज अपनी रिपोर्ट निगम प्रबंधन को सौंप दी है। शिमला से कुल 1124 किलोमीटर का सफर अयोध्या तक का है।

    छह रूटों पर बस चलाएगा HRTC

    शिमला से दिल्ली की दूरी 392 किलोमीटर है। दिल्ली से अयोध्या तक का सफर 732 किलोमीटर का है। निगम प्रबंधन ने उत्तर प्रदेश सरकार को पत्र भी लिखा है। इसके अलावा परमिट के लिए अधिकारिक रूप से आवेदन भी कर दिया है। कुल छह रूटों पर बस चलाने की योजना है।

    HRTC ने UP सरकार से मांगी अनुमति

    बस रोजाना एक रूट से न चलाकर अलग अलग जिलों से चलाई जा सकती है। क्योंकि सफर ज्यादा होने के चलते सवारियां जुटाना मुश्किल हो जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार की अनुमति मिलने के बाद निगम 6 रूटों पर बस सेवा शुरू होगी। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- हिमाचल बोर्ड ने जारी की डेटशीट, एक साथ होंगी सारी परीक्षाएं; छात्रों को तैयारी करने के लिए छुट्टी भी नहीं, बदलने की उठी मांग

    दो एक्सप्रेस-वे से होकर चलाई जाएगी बस

    निगम प्रबंधन को दी रिपोर्ट में बताया गया है कि दिल्ली से अयोध्या तक दो एक्सप्रेस-वे से होकर बस चलाई जा सकती है। रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली से अयोध्या तक दो एक्सप्रेस-वे आगरा व लखनऊ एक्सप्रेस-वे हैं और और लखनऊ से बाराबंका से अयोध्या के लिए बेहतर सड़क सुविधा से होकर बस चल सकती है। बस सुबह दिल्ली से 7.45 से पहले चल सकती है जिससे बस समय पर अयोध्या पहुुंचेगी।

    पार्किंग, डीजल भरवाने से लेकर ढाबों का किया निरीक्षण

    अयोध्या पहुंचने के बाद बस कहां पर पार्क होगी। यात्रियों के लिए क्या सुविधाएं रहेगी, रास्ते में डीजल कहां पर भरवाया जा सकता है। सफर के दौरान खाना खाने व चाय इत्यादी के लिए अच्छे ढाबे कहां पर है इसको भी देखा गया है। परमिट मिलने के बाद निगम बसों का किराया तय करेगा जिसके बाद यह बस चलना शुरू हो जाएगी। लोग बेसब्री से इस बस के चलने का इंतजार कर रहे हैं।

    यह भी पढ़ें- Himachal News: मंडी में नशा तस्करी का भंडाफोड़, 288 ग्राम चिट्टे के साथ दो लोग गिरफ्तार; 28 से 30 लाख रुपये है कीमत