Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: इंतजार खत्म! कल से शुरू हो रही 'Ice Skating ', मौसम ने दिया साथ... रिंक में जमी बर्फ

    By Shikha VermaEdited By: Shoyeb Ahmed
    Updated: Sun, 17 Dec 2023 04:19 PM (IST)

    देश विदेश से शिमला घूमने आने वाले पर्यटक शिमला में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं लेकिन सैलानियों के लिए एक अच्छी खबर है कि वे बर्फबारी से पहले ही वे य ...और पढ़ें

    शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में ट्रायल के दौरान स्केटिंग करते हुए स्केटर
    शिमला के आइस स्केटिंग रिंक में ट्रायल के दौरान स्केटिंग करते हुए स्केटर

    HighLights

    1. रविवार सुबह किया गया ट्रायल और ये रहा सफल
    2. सोमवार से रोजाना सुबह के सैशन में होगी स्केटिंग
    3. सोमवार सुबह 8:00 बजे से शुरू होगा पहला सेशन

    जागरण संवाददाता, शिमला। Ice Skating In Shimla: देश विदेश से शिमला घूमने आने वाले पर्यटक शिमला में बर्फबारी का इंतजार कर रहे हैं। बर्फबारी से पहले ही वे यहां आकर आइस स्केटिंग का लुत्फ उठा सकेंगे।

    राजधानी शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित शिमला आइस स्केटिग रिंक में बर्फ जम चुकी है। रविवार को यहां पर स्केटिंग का ट्रायल करवाया गया और यह ट्रायल सफल रहा है।

    सोमवार सुबह शुरू पहला सत्र 

    अब सोमवार को सुबह 8 बजे से स्केटिंग का पहला सत्र शुरू होगा। क्लब के सदस्यों के अलावा अन्य इच्छुक लोग या पर्यटक भी यहां पर आकर स्केटिंग कर सकते हैं। हालांकि रिंक में जब तक पूरी तरह बर्फ नहीं जम जाती तब तक केवल एक ही सत्र में स्केटिंग करवाई जाएगी।

    सोमवार से सुबह 8:00 बजे पहला सेशन शुरू होगा। कुछ दिनों तक स्केटिंग का एक ही सेशन लगाया जाएगा। इसके बाद सुबह शाम दोनों समय सेशन को लगाया जाएगा। स्केटिंग रिंक के पदाधिकारी पंकज ने बताया कि मौसम को देखते हुए रविवार को सुबह ट्रायल करने का फैंसला लिया है।

    ये भी पढ़ें- बच्चों की सुरक्षा की कवायद, अब अभिभावक घर बैठे देख सकेंगे स्‍कूल बस की लोकेशन, VLTD में नया फीचर होगा एड

    100 वर्ष से होती है आइस स्केटिंग

    शिमला के लक्कड़ बाजार स्थित आइस स्केटिंग रिंक एशिया का एकमात्र ओपन एयर स्केटिंग रिंक है। यहां 100 साल पुराना है। आइस स्केटिंग क्लब 1920 में शुरू हुआ था तब से यहां पर बर्फ जमाकर स्केटिंग करवाई जा रही है। यहां पर सुबह और शाम के समय स्केटिंग करवाई जाती है। सुबह शाम के सत्र में रोजाना युवा व बच्चे यहां स्केटिंग करने आते है।

    एक सेशन का चार्ज 300 रुपए

    आइस स्केटिंग रिंक में सीनियर के लिए 3 हजार रुपए मासिक शुल्क तय किया गया है। कपल के लिए 3500, जूनियर के लिए 1800 रुपए फीस तय की है। यदि कोई यहां आकर स्केटिंग करना चाहता है तो एक सैशन का चार्ज 300 रुपए रखा है।

    खबरें और भी

    ये भी पढे़ं- कुल्लू दौरे पर जेपी नड्डा, बोले- 'हिमाचल की चारों लोकसभा सीटें जीतेंगे'; बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना ने भी की मुलाकात