विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'BJP सरकार होती तो हिमाचल में भी लागू होता UCC', जयराम ठाकुर बोले- गणतंत्र दिवस पर CM का भाषण निराशाजनक

Published: Sun, 26 Jan 2025 06:58 PM (IST)

गणतंत्र दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने ...और पढ़ें

हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर।

HighLights

  1. जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना।
  2. 'पूर्ण राज्यत्व दिवस पर सीएम का भाषण निराशाजनक'
  3. 'Ucc लागू करने पर उत्तराखंड के सीएम की तारीफ'

जागरण संवाददाता, शिमला। नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गणतंत्र दिवस की प्रदेश और देशवासियों बधाई देते हुए कहा कि आज भारत सिर्फ जनसंख्या के नाते बड़ा देश नहीं है, बल्कि एक बड़ी शक्ति के रूप में विश्व के सामने है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि वह देश की आजादी के लिए लड़ने वाले स्वतंत्रता सेनानियों, देश की रक्षा के लिए जान न्यौछावर करने वाले सैनिकों को नमन करते हैं। PM मोदी के नेतृत्व में देश विश्व शक्ति के रूप में आज विकास कर रहा है।

उत्तराखंड सीएम को दी बधाई

इस दौरान उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को बधाई देते हैं। उत्तराखंड UCC लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि देशभर में यूनिफॉर्म सिविल कोड की जरूरत महसूस की जा रही है। अगर हिमाचल में भाजपा सरकार होती तो UCC लागू करने वाला देश का दूसरा राज्य हिमाचल बनता।

हिमकेयर योजना को बना दिया अपाहिज

वहीं, प्रदेश में दवाइयों के सैंपल फेल होने को लेकर राज्यपाल ने चिंता जताई तो नेता प्रतिपक्ष ने सरकार पर निशाना साधा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। दवाइयां के सैंपल फेल हो रहे हैं, जो गंभीर विषय है। सरकार ने हिमकेयर योजना को अपाहिज बना दिया है।

मुख्यमंत्री को राजनीति से ऊपर उठकर काम करना चाहिए और सोचना चाहिए कि जीवन से बढ़कर कुछ नहीं है। इसके अलावा जयराम ठाकुर ने पूर्ण राज्यत्व दिवस पर मुख्यमंत्री के भाषण पर भी निशाना साधते हुए कहा कि पहले कभी भी पूर्ण राजत्व दिवस पर मुख्यमंत्री ने ऐसा भाषण नहीं दिया।

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के भाषण का एक बड़ा हिस्सा राजनीतिक था मुख्यमंत्री केंद्र सरकार और भाजपा पर बयान बाजी करते नजर आए जो उचित नहीं है।

अभद्र टिप्पणी कर झूठा प्रचार

जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री के प्रचार की जिम्मेदारी देख रही कंपनी उनके खिलाफ एक पेज चलती है। इस पेज पर निजी तौर पर उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणियां और झूठा प्रचार किया जा रहा है।

जयराम ठाकुर ने कहा कि इस मामले में उनके एक शुभचिंतक ने शिमला पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी लेकिन अभी तक कई दिन गुजरने के बाद भी FIR दर्ज नहीं की गई।

जयराम ठाकुर ने सवाल उठाया कि क्या एसपी शिमला को आदेश दिए गए हैं कि मुख्यमंत्री के खिलाफ आने वाले पोस्ट और व्यंग्य पर ही FIR दर्ज की जाती है।

यह भी पढ़ें- कौन हैं हिमाचल के 'सेब सम्राट' हरिमन शर्मा, जिन्हें मिला पद्मश्री अवार्ड; गर्म इलाकों में सेब की खेती कर रच दिया इतिहास

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।