Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Himachal Weather Today: हिमाचल के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल, तीन इंच तक बिछी बर्फ की चादर; आगे कैसा रहेगा मौसम का हाल

    Updated: Thu, 18 Jan 2024 07:59 AM (IST)

    Himachal Weather Today पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण हिमाचल के रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर तीन इंच हिमपात हुआ है। रोहड़ू खड़ापत्थर व नारकंडा में ...और पढ़ें

    Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल
    Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी इलाकों में स्नोफॉल

    HighLights

    1. रोहड़ू, खड़ापत्थर व नारकंडा में बुधवार दोपहर हिमपात हुआ।
    2. रोहतांग सहित कई ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात
    3. लाहुल घाटी सहित पर्यटन नगरी मनाली में दिनभर बादल छाए रहे

    जागरण टीम, शिमला/मनाली (Himachal Weather Today)। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण रोहतांग सहित ऊंची चोटियों पर तीन इंच हिमपात हुआ है। रोहड़ू, खड़ापत्थर व नारकंडा में बुधवार दोपहर हिमपात हुआ। नारकंडा व हाटू माता मंदिर में पांच से सात मिनट तक बर्फ के फाहे गिरे। रोहडू में दो इंच से अधिक बर्फ गिरी है। इससे बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। रोहडू के डोडराक्वार में दो इंच बर्फ गिरी है जबकि चांशल में हल्का हिमपात हुआ है। मनाली-लेह मार्ग पर पड़ते सभी दर्रों में बर्फ की सफेद परत बिछ गई है। बारालाचा, लाचुंग ला, तंगलाग ला व शिंकुला दर्रे में हिमपात हो रहा है।

    यातायात सेवाएं हो सकती हैं प्रभावित

    बुधवार को मनाली से सैकड़ों पर्यटक अटल टनल रोहतांग होते हुए पर्यटन स्थल कोकसर पहुंचे और दिनभर बर्फ की खेलों का आनंद लिया। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मंडी, कंगड़ा, ऊना, बिलासपुर, सोलन व सिरमौर में घना कोहरा पड़ने का यलो अलर्ट जारी किया है। इससे यातायात सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। लाहुल घाटी सहित पर्यटन नगरी मनाली में दिनभर बादल छाए रहे।

    पश्चिमी विक्षोभ का देशभर में होगा असर

    प्रदेश में न्यूनतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि दर्ज की गई है। ऊना में सबसे अधिक तीन डिग्री व अन्य क्षेत्रों में एक से दो डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हुई है। अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है, जबकि ऊना में 3.2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है। लोगों को उम्मीद थी कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रदेशभर में कुछ असर होगा, जिससे वर्षा और हिमपात होगा।

    दो इंच से ज्यादा गिरी बर्फ

    हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लंबे समय बाद हिमपात हुआ। मौसम विभाग ने वर्षा व हिमपात की संभावना जताई थी लेकिन सिर्फ बादल ही छाए। शिमला जिले के रोहडू में हुआ ताजा हिमपात। यहां दो इंच से ज्यादा बर्फ गिरी। शिमला के नारकंडा और हाटू माता मंदिर में भी पांच से सात मिनट तक बर्फ के फाहे गिरे l 

    खबरें और भी

    ढाई महीने से प्रदेश में नहीं हुई बारिश

    प्रदेश में 2007 जैसे हालात वर्ष 2007 में प्रदेश में सामान्य से 98.5 मिलीमीटर कम वर्षा दर्ज की गई थी। इस बार भी ऐसे हालात हैं। ढाई माह से प्रदेश में वर्षा नहीं हुई है। इस बार जनवरी में अब तक प्रदेश में सामान्य से 99 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है। दिसंबर में सामान्य से 85 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई थी।

    यह भी पढ़ें- Himachal Eco Tourism: शहर से दूर प्राकृतिक की छांव में घूमने का लुत्फ उठा सकेंगे पर्यटक, हिमाचल ने विकसित की 13 नई साइटें

    यह भी पढ़ें- Shimla: कांग्रेस के भाजपा को हिमाचल विरोधी बताए जाने के बाद धूमल बोले- बयान देने से पहले ऐतिहासिक तथ्यों को समझा ही नहीं