विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शिमला में पति ने पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर कर दी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार; पूछताछ में उगले राज

Published: Tue, 03 Jun 2025 10:43 AM (IST)

शिमला के कोटखाई में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने अपनी पत्नी की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ...और पढ़ें

नेपाली मूल के व्यक्ति ने डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या।
नेपाली मूल के व्यक्ति ने डंडे से पीटकर कर दी पत्नी की हत्या।

HighLights

  1. कोटखाई में नेपाली व्यक्ति ने पत्नी की हत्या की
  2. आरोपी पति ने अपना जुर्म कबूल किया

संवाद सूत्र, कोटखाई। हिमाचल के शिमला जिला के कोटखाई उपमंडल में एक नेपाली मूल के व्यक्ति ने डंडे से पीट-पीटकर पत्नी की हत्या कर दी। हालांकि, मौत शनिवार रात को हुई है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। मौके से साक्ष्य बरामद करने के साथ लोगों के बयान भी दर्ज कर लिए हैं।

पुलिस के अनुसार, हरिकृष्ण धांटा पुत्र स्वर्गीय शिवराम धांटा निवासी गांव बंधो डाकघर रावला क्यार तहसील ठियोग जिला शिमला ने शिकायत दर्ज करवाई है। उसने बताया कि रविवार दोपहर बाद लगभग 3:35 मिनट पर वह अपने घर में था।

तभी उसके पास काम करने वाले नेपाली मजदूर रमेश डांगी ने उसे फोन पर बताया कि दीपा पत्नी जीत बहादुर बगाड़ी के पास रामधनी के डेरे में अचेत अवस्था में पड़ी है। उसके शरीर पर चोटों के निशान हैं और उसका पति जीत बहादुर भी मौके पर मौजूद है। इसके पश्चात शिवराम धांटा ने तुरंत रामधनी मकान मालिक से मोबाइल फोन के माध्यम से संपर्क किया, जिन्होंने बताया कि वह घर से बाहर हैं परंतु मौके पर पहुंच रहे हैं।

इसके बाद धांटा ने उक्त घटना की जानकारी थाना कोटखाई को फोन पर दी। जब पुलिस की टीम मौके पर पहुंची तो उन्होंने दीपा को डेरे में मृत अवस्था में पाया। उसके शरीर पर कई चोटों के निशान, खरोंचें व रक्त के सूखे धब्बे पाए गए।

घटनास्थल पर प्रारंभिक पूछताछ के दौरान मृतका के पति जीत बहादुर ने स्वीकार किया कि 31 मई की रात को उसने पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।