Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Shimla News: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में रहेंगे मौजूद, शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Wed, 22 Nov 2023 09:56 AM (IST)

    दिल्ली से स्वस्थ होकर आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhwinder Singh Sukhu) 22 नवंबर को पहली बार सचिवालय में बैठेंगे। सचिवालय में अ ...और पढ़ें

    Shimla: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में रहेंगे मौजूद। फाइल फोटो
    Shimla: सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में रहेंगे मौजूद। फाइल फोटो

    HighLights

    1. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू सचिवालय में रहेंगे मौजूद
    2. वित्तीय लाभ प्रदान करने को लेकर सीएम करेंगे घोषणा
    3. 26 नवंबर को जाएंगे अपने गृह जिले हमीरपुर

    राज्य ब्यूरो, शिमला। दिल्ली से स्वस्थ होकर आने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 22 नवंबर को पहली बार सचिवालय में बैठेंगे। सचिवालय में अधिकारियों के साथ नियमित तौर पर होने वाली बैठकों में भाग लेंगे। एम्स में उपचार करवाने के दौरान मुख्यमंत्री मंत्रियों व अधिकारियों को फोन पर निर्देश देते रहे हैं।

    शिमला लौटने पर ओकओवर में प्रतिदिन एक-दो बैठकें हो रही हैं। नियमित तौर पर अधिकारियों के साथ बैठकों में विकास कार्यों को गति देने का कार्य हो रहा है। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री मालरोड पर क्रिकेट विश्वकप का फाइनल मैच देखने के लिए लोगों के बीच पहुंचे थे।

    शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

    शिमला स्थित राज्य सचिवालय परिसर में बुधवार को सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। इस समारोह में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू विशेष अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वह लंबे समय के बाद कर्मचारियों के बीच आएंगे।

    यह भी पढ़ें: Abha Card Update: कुल्लू में आभा आईडी कार्ड बनना शुरू, 35 हजार लोगों को जल्द मिलेंगी यह सुविधाएं

    वित्तीय लाभ प्रदान करने को लेकर सीएम करेंगे घोषणा 

    एक माह पहले सचिवालय सेवाएं कर्मचारी संगठन में संजीव शर्मा अध्यक्ष और कमल कृष्ण शर्मा महासचिव चुनकर आए हैं, लेकिन शपथ नहीं हो पाई थी।

    पहली बार मुख्यमंत्री के सामने कर्मचारियों का शपथ ग्रहण समारोह होगा। कर्मचारी इंतजार कर रहे हैं कि उनको वित्तीय लाभ प्रदान करने को लेकर मुख्यमंत्री घोषणा करेंगे।

    26 नवंबर को जाएंगे अपने गृह जिले हमीरपुर

    वहीं दूसरी तरफ सीएम सुक्खू 26 नवंबर को अपने गृह जिले हमीरपुर प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वह बरसात के दौरान प्राकृतिक आपदा का शिकार हुए पीड़ितों को राहत राशि बांटेगे। इसके लिए डीसी हेमराज बैरवा ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ बैठक कर दौरे को सफल बनाने की रणनीति बनाई।

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर होगा। इसमें मुख्यमंत्री आपदा प्रभावितों के अलावा प्रदेश सरकार की चलाई जा रही अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को भी राशि सौंपेंगे। लाभार्थियों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा के साथ पार्किंग की उचित व्यवस्था बनाने को कहा है।

    यह भी पढ़ें: Shimla News: हिमाचल के दो सिविल जजों को सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत, नियुक्ति को रद करने का लिया गया था फैसला