Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    हिमाचल में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं, बीते 13 दिनों में धूं-धूं कर जले जंगल; करोड़ों की वन संपदा हुई राख

    Updated: Sun, 14 Jan 2024 05:39 PM (IST)

    हिमाचल प्रदेश में सूखे के कारण लगातार आग की घटनाएं घट रही हैं। इस जनवरी माह में ही बीते 13 दिनों में आग की 182 घटनाएं पेश आई हैं। इसके कारण अब तक दो क ...और पढ़ें

    हिमाचल में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं (फाइल फोटो)
    हिमाचल में सूखे के कारण बढ़ रही आग की घटनाएं (फाइल फोटो)

    राज्य ब्यूरो, शिमला। प्रदेश में बीते करीब-करीब ढ़ाई माह से सूखे जैसे स्थिति के कारण आग की घटनाएं बढ़ी हैं। इस जनवरी माह में ही बीते 13 दिनों में आग की 182 घटनाएं पेश आई हैं। इसके कारण अब तक दो करोड़ से अधिक की संपत्ति व वन संपदा को नुकसान हुआ है।

    बीते 13 दिनों में हुई आग की घटनाओं में 99 जंगलों में आग लगने की जबकि 33 घरों में आग लगने की हैं और 50 आग लगने की घटनाएं बागीचों व घासनियों में आग लगने की है। सर्दियों में और गर्मियों में आग लगने की सबसे अधिक घटनाएं पेश आती हैं।

    प्रदेश में इतना हुआ नुकसान

    करीब ढ़ाई माह से वर्षा और बर्फबारी न होने के कारण जंगलों में ऐसे हालात हैं कि आग बहुत अधिक फैल रही है। आग लगने की 182 घटनाओं में अग्निशमन विभाग की मुस्तैदी और स्थानीय लोगों के सहयोग से 658 करोड़ की संपत्ति को नुकसान होने से बचाया गया है। ऐसे ही हालात आगे भी रहते हैं और वर्षा और बर्फबारी नहीं होती है तो आग की घटनाओं के कारण बहुत अधिक नुकसान हो सकता है।

    यह भी पढ़ें: Shimla Ice Skating: खुशखबरी! अब बर्फ जमने का नहीं करना होगा इंतजार, नारकंडा में बनने जा रहा ऑल वेदर आइस स्केटिंग रिंक

    घास के कारण भी लोग लगा रहे जंगलों में आग

    घास के कारण भी कई जगह पर लोग आग लगा रहे हैं। ये अलग बात है कि जंगलों में आग लगाने को लेकर प्रदेश में एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है। जितनी भी आग की घटनाएं पेश आई हैं उसमें आग लगने का कारण अज्ञात है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: शिमला में 'Know Your Army' कार्यक्रम का होगा आयोजन, सेना दिवस पर होगा प्रोग्राम; जानें क्या है इसमें खास