Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'हिमाचल उपचुनाव में भी समर्थन करेगा I.N.D.I.A', कांग्रेस नेता रोहित ठाकुर का दावा- इंडी गठबंधन को मिलेगा पूर्ण बहुमत

    Updated: Tue, 14 May 2024 03:35 PM (IST)

    इंडी गठबंधन की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री व शिमला संसदीय सीट चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने कहा कि देश में 4 जून को इंडी गठबंधन पू ...और पढ़ें

    Himachal Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता रोहित ठाकुर का दावा- इंडी गठबंधन को मिलेगा पूर्ण बहुमत
    Himachal Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस नेता रोहित ठाकुर का दावा- इंडी गठबंधन को मिलेगा पूर्ण बहुमत

    HighLights

    1. समर्थन ही नहीं प्रचार में भी पसीना बहाएगा इंडिया गठबंधन
    2. 2024 का चुनाव देश के संविधान और लोकतंत्र बचाने का चुनाव: इंडिया महागठबंधन
    3. संयुक्त प्रेसवार्ता में बोले महा गठबंधन के पदाधिकारी

    जागरण संवाददाता, शिमला। Himachal Lok Sabha Election 2024: देश में 4 जून को इंडी गठबंधन पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। अब तक हुए चार चरणों के लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन सरकार बनाने के लिए बहुमत का आंकड़ा पार कर चुका है। इंडी गठबंधन की एक संयुक्त पत्रकार वार्ता के दौरान शिक्षा मंत्री व शिमला संसदीय सीट चुनाव प्रभारी रोहित ठाकुर ने ये बात कही।

    वोट का विभाजन न हो इसलिए बना इंडी गठबंधन

    उन्होंने कहा कि यह चुनाव देश की दिशा और दशा को बचाने की महत्वता रखने का चुनाव है इसलिए देश की जनता को एकजुट होकर इंडी गठबंधन की सरकार को सत्ता में लाना है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर वोट का विभाजन न हो इसलिए इंडी गठबंधन का निर्माण किया गया है जो 2024 में भाजपा के खिलाफ लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है।

    रोहित ठाकुर ने कहा कि अब तक हुए लोकसभा के चार चरणों में इंडी गठबंधन का बेहतरीन प्रदर्शन रहा है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि साल 2014 और 2019 में की गई घोषणाएं धरातल पर नहीं दिखी है जिससे आहत होकर देश की जनता भाजपा को सत्ता से बेदखल करना चाहती है।

    यह भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: काम की खबर! आज मतदाता सूची में नाम दर्ज न करवाया तो नहीं डाल पाएंगे वोट

    चार जून को दिखेगा ऑपरेशन लोटस का परिणाम

    उन्होंने कहा है कि प्रदेश की देव तुल्य जनता जनार्दन कांग्रेस के प्रत्याशियों को अपना आशीर्वाद देगी जिसमें इंडी गठबंधन के सभी मुख्य घटक दल मुख्य भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा ने प्रदेश सरकार को ऑपरेशन लोटस के तहत गिरने का प्रयास किया था उसका परिणाम अब 4 जून को दिखाई देगा।

    खबरें और भी

    रोहित ठाकुर ने कहा कि यह चुनाव नैतिकता व अनैतिकता, सच्चाई व बुराई और धनबल व जनबल का होगा जिसमें जनबल जीतेगा प्रदेश के चुनाव में यह प्रमुख मुद्दा बन चुका है और जनता भाजपा की गंदी मानसिकता का मुंहतोड़ जवाब देगी।

    उप चुनाव में भी सहयोग करेगा इंडी गठबंधन: राकेश सिंघा

    इंडी गठबंधन के सहयोगी सीपीआईएम के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक राकेश सिंह ने कहा कि आजादी के बाद यह साधारण चुनाव नहीं बल्कि असाधारण चुनाव है।

    जहां दो दो राज्यों के मौजूदा मुख्यमंत्री को पीएम मोदी ने संविधान के विरुद्ध कार्य करते बुरे ईडी के माध्यम से जेल के अंदर भेजा है। ऐसा इतिहास में पहली बार हुआ है।

    उन्होंने कहा कि माकपा इंडी गठबंधन का अनुमोदन करती है और प्रदेश की चार लोकसभा और छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशियों के लिए काम करेगी।

    सिंघा ने केंद्र की भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आज देश खतरे में है जहां पीएम मोदी संविधान को खत्म कर लोकतंत्र की हत्या करना चाहते हैं।

    भाजपा जुमला पार्टी, दो रंगा और बिल्ला करते हैं प्रतिनिधित्व : सुरजीत ठाकुर

    आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में कांग्रेस का साथ देने की बात कही है पार्टी के कन्वीनर व प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र में इंडी गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

    सुरजीत ठाकुर ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि पूर्व में पीएम मोदी ने जो देश की जनता के साथ वायदे किए थे वह एक भी पूरे नहीं हुए हैं इसलिए भाजपा जुमला पार्टी है जिसमें दो रंगा-बिल्ला पार्टी का प्रतिनिधित्व करते हैं।

    सुरजीत ठाकुर ने भाजपा की सरकार से पूछा की जब देश बेचने की बात आती है, कोरोना वैक्सीन के नाम पर लोगों को गुमराह करने की बात आती है, इलेक्ट्रोल बांड की बात आती है या फिर विपक्ष के नेताओं को जेल भेजने की बात हो या खाते सीज करने की बात आती है तो मात्र एक ही पार्टी का नाम सबसे ऊपर आता है वह है भाजपा। 

    भाजपा राज में दंश झेल रहा देश: भाग सिंह

    सीपीआई के प्रदेश सचिव भाग सिंह ने कहा कि जिस तरह से जर्मनी के अंदर हिटलर ने तानाशाही अपनाई थी आज भाजपा राजा में हमारा देश भी यह दंश झेल रहा है। उन्होंने कहा है कि इस बार लोकसभा का चुनाव देश के लोकतंत्र और देश के भविष्य को बचाने का चुनाव है।

    भाग सिंह ने कहा कि भाजपा किसान विरोधी, मजदूर विरोधी और महिला विरोधी सरकार है जिसने किसानों के लिए तीन काले कानून लाए थे लेकिन किसानों के आगे नतमस्तक होकर पीएम मोदी को काले कानूनों को वापिस लेना पड़ा था।

    इसी तरह देश के मुख्य रीड की हड्डी मजदूरों के लिए जो 44 लेबर कानून थे उन्हें खत्म कर 4 कानून लाए हैं जिसका सीपीआई विरोध करती है।

    यह भी रहे मौजूद

    इंडी गठबंधन की संयुक्त पत्रकार वार्ता में कांग्रेस प्रदेश मीडिया कॉर्डिनेटर जीएस तोमर, माकपा नेता व पूर्व मेयर संजय चौहान, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जैनब चंदेल, पूर्व विधायक सोहन लाल, केके कौशल, डॉ. कटारिया, आप नेता चमन आजटा समेत कई दलों के नेता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें- Kangana Ranaut Nomination: मंडी सीट से कंगना रनौत ने भरा अपना नामांकन पत्र, रोड शो के बाद सेरी मंच पर करेंगी जनसभा को संबोधित