विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal Pradesh News: भारत तिब्‍बत मैत्री संघ ने आपदा राहत कोष में दिए नौ लाख, CM सुक्‍खू को सौंपा चेक

By dinesh katochEdited By: Himani Sharma
Published: Fri, 22 Sep 2023 03:43 PM (IST)

Himachal Pradesh News हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में भारत तिब्‍बत मैत्री संघ ने आपदा राहत कोष में नौ लाख रुपये ...और पढ़ें

भारत तिब्बत मैत्री संघ ने आपदा राहत कोष में दिया नौ लाख का योगदान
भारत तिब्बत मैत्री संघ ने आपदा राहत कोष में दिया नौ लाख का योगदान

धर्मशाला, जागरण संवाददाता: भारत तिब्बत मैत्री संघ धर्मशाला द्वारा आपदा राहत कोष के लिए नौ लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को सौंपा गया। प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ था और जान माल का भारी नुक्सान हुआ था। जिसे लेकर संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में यह धनराशि भेंट की गई है।

शिमला में मुख्‍यमंत्री को भेंट किया चेक

मुख्यमंत्री की अपील को देखते हुए भारत तिब्बत मैत्री संघ के सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए आपदा राहत कोष के लिए धन जुटाने की मुहिम चलाई और एकत्रित धनराशि का नौ लाख रुपए का चैक शिमला में मुख्यमंत्री को भेंट किया। संघ के सदस्यों ने कहा कि हमारी संस्था का यह छोटा सा प्रयास दुख की इस घड़ी में उन प्रभावित परिवारों का सहारा बनेगा।

यह भी पढ़ें: Himachal News: केसी ओवरसीज के संचालकों को हाईकोर्ट से नहीं मिली जमानत, उद्योगों को बेचा था दोयम दर्जे का माल

भारत तिब्‍बत मैत्री हमेशा रहेगा अग्रणी

भारत तिब्बत मैत्री संघ सदैव सामाजिक कार्यों में अग्रणी रहा है और हमेशा अग्रणी रहेगा। भारत तिब्बत मैत्री संघ के अध्यक्ष अजीत नैहरिया, सलाहकार राम स्वरूप शर्मा व सुभाष नैहरिया, उपाध्यक्ष कुनचोक मिगमार, सचिव थिनले जांपा व सदस्य अशोक पठानिया व तेंजिग डोल्मा द्वारा शिमला विधानसभा में मुख्यमंत्री को आपदा राहत कोष में अपना योगदान देकर इस पुनीत कार्य में भाग लिया।

यह भी पढ़ें: Kullu: अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव के लिए तैयार किए गए नए नियम, अब गाड़ियों में देवता लाने पर नहीं मिलेगा नजराना