विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 10, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Himachal By-Election: मुख्यमंत्री सुक्खू की पत्नी चुनाव मैदान में होने से देहरा में रोचक स्थिति, 13 जुलाई को आएंगे नतीजे

Updated: Wed, 10 Jul 2024 11:59 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा सीटों के लिए आज यानी 10 जुलाई को मतदान हो रहा है। हमीरपुर देहरा और नालागढ़ में हो रहे मतदान के नतीजे 13 जुलाई को आएंगे। ...और पढ़ें

देहरा से कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर और बीजेपी ने होशियार सिंह को बनाया है उम्मीदवार (फाइल फोटो)
देहरा से कांग्रेस ने कमलेश ठाकुर और बीजेपी ने होशियार सिंह को बनाया है उम्मीदवार (फाइल फोटो)

HighLights

  1. विधानसभा में कांग्रेस के पास 38 व भाजपा के पास 27 सीटें
  2. उपचुनाव में 2.59 लाख मतदाता मत का प्रयोग करेंगे

राज्य ब्यूरो, शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की धर्मपत्नी कमलेश ठाकुर कांगड़ा जिला की देहरा सीट से चुनाव मैदान में है। यहां पर मतदान शुरू होने के दो घंटे बाद 15.70 फीसदी मतदान हो चुका था।

देहरा सीट पर पत्नी के चुनाव मैदान में होने के कारण मुख्यमंत्री सुक्खू की प्रतिष्ठा दांव पर लगी है। हमीरपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में पहले दो घंटों में 15.71 फीसदी मतदान हुआ। यहां से भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा ने पत्नी के साथ बोहणी बूथ पर मतदान किया।

2.59 लाख मतदाता डालेंगे वोट

सोलन जिला के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी उपचुनाव हो रहा है। खबर लिखे जानें तक यहां पर 16 फीसदी मतदान हुआ। मतदान शुरू होते ही इस क्षेत्र में हल्की वर्षा हुई। अब मौसम साफ हो गया है और मतदान में तेजी आई है।

प्रदेश के तीन विधानसभा सीटों देहरा, हमीरपुर व नालागढ़ में उपचुनाव के लिए मतदान बुधवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। यहां 13 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 315 मतदान केंद्र हैं, जिनमें से 23 संवेदनशील हैं। उपचुनाव में 2.59 लाख मतदाता मत का प्रयोग करेंगे। मतगणना 13 जुलाई को होनी है।

यह भी पढ़ें- Himachal By Election: 'हिमाचल सरकार ने आधा काम कर दिया आसान...', वोट डालने के बाद BJP प्रत्‍याशी का CM सुक्‍खू पर तंज

भाजपा ने तीनों निर्दलीय पूर्व विधायकों को दिया है टिकट

भाजपा ने त्यागपत्र देने वाले तीन निर्दलीय पूर्व विधायकों देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा व नालागढ़ से केएल ठाकुर को टिकट दिया है। कांग्रेस ने हमीरपुर से डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा व नालागढ़ से बावा हरदीप सिंह को प्रत्याशी बनाया है।

देहरा विधानसभा सीट पर कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी मैदान में हैं। 68 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस के पास 38 व भाजपा के पास 27 सीटें हैं। उपचुनाव के नतीजे विपरीत आने पर भी सरकार पर संकट नहीं आएगा।

यह भी पढ़ें- Himachal Weather: हिमाचल में मानसून का तांडव, 42 सड़कें बंद; मौसम विभाग ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट